hamburger icon
A
Read in English

क्या आपको स्किन सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए?

सीरम चेहरे पर ग्लो लाता है, लेकिन क्या हर स्किन टाइप के लिए ये ठीक है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैंने कई सारी मैगज़ीन्स और टीवी ऐड्स में स्किन सीरम के बारे में पढ़ा और देखा है। मैं उनके बारे में और जानना चाहती हूं। क्या ये प्रॉडक्ट स्किन के लिए वाकइ अच्छा होता है? क्या मुझे इसका इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए? सलाह दें।

डॉक्टर जयश्री शरद ने अपनी किताब ‘स्किन टॉक्स’ में बताया है कि सीरम एक ज़रूरी प्रॉडक्ट है जो वॉटर बेस्ड होता है। इसमें विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-एजिंग और इसी तरह के कुछ और तत्व मिले होते हैं। लेकिन फिर भी स्किन पर इनका कुछ खास असर नहीं होता। ये स्किन को ठीक तरीके से मॉश्चराइज़ भी नहीं करते। (तीन प्रकार की स्किन के लिए 3 फ्रूट पैक जानें)

सीरम का इस्तेमाल किन्हें करना चाहिए?

डॉक्टर जयश्री के मुताबिक, जिन लोगों की स्किन ऑयली होती हैं, या जिन्हें जल्दी मुंहासे हो जाते हैं उन्हें इस स्किन सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ये एक नॉन-ग्रीसी फॉर्मूला होता है जो स्किन में आसानी से चला जाता है।

वो ये सलाह भी देती हैं कि पूरे चेहरे के लिए इसके 2-4 बूंद लगाना ही काफी होता है। जब आपका चेहरा ड्राई हो, तो इस सीरम को लगाएं। आप इसे मेकअप करने से पहले लगाएंगी तो ज़्यादा अच्छा रहेगा। ये तो बात हुई ऑयली स्किन की। लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई या मैच्योर हो, तो आपको थिक मॉश्चराइज़र और क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए, न कि सीरम का।

अगर आप सीरम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ब्रांड्स के नाम बता रहे हैं, जिनके सीरम बाज़ार में आपको मिल जाएंगे:

  • ओले
  • लैकमे
  • न्यूट्रोजीना
  • पॉन्ड्स
  • लोरियाल

(डिसक्लेमर – TheHealthSite किसी भी ब्रांड को का विज्ञापन नहीं करता, और उनकी गुणवत्ता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है।)

चित्र स्रोत - Shutterstock