... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
बचपन से ही मेरे बाल बहुत कम थे। हालांकि मेरे परिवार में कोई भी सदस्य गंजा नहीं है। जब मैं 12 साल का था तो, मुझे अपने बालों को खींचने और तोड़ने की गंदी आदत थी। मेरे सिर में मीडियम साइज़ की प्लेट जैसे पैच हो गए थे। हालांकि मैंने एक या दो महीने के बाद इस गंदी आदत को छोड़ दिया था। मुझे याद है कि मेरे बालों की जड़ें सफ़ेद थी। उसके बाद मैं आंशिक रूप से गंजा हो गया। मैंने सोचा की मेरे बाल फिर से विकसित हो जायेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। मैं बहुत परेशान हूं। मैं अभी यंग हूं और इस समस्या से बेहद निराशा होती हैं। प्लीज मेरी हेल्प करें। पढ़ें- युवाओं में गंजेपन के 4 मुख्य कारण
इस सवाल का जवाब डॉक्टर शुबा धर्मना दे रहे हैं।
आज के दौर में सिर के बाल झड़ना एक सामान्य बात हो गई है। ये समस्या अब केवल बड़े-बुजुर्गों तक सिमट कर नहीं रह गई। बल्कि अब इस परेशानी से युवा वर्ग भी चिंतित है। हालांकि इसके पीछे खराब जीवनशैली और खानपान हो सकता है। पुरुषों में ये समस्या इतनी बढ़ गई है कि वो 20 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। वैसे बाजार में तमाम प्रोडक्ट और उपचार उपलब्ध हैं, बावजूद इनके युवाओं के बाल झड़ रहे हैं और उन्हें गंजेपन का सामना करना पड़ रहा है।
आपकी समस्या पढ़कर ऐसा लग रहा है, जैसे आप ट्रिकोटिल्लोमैनिया (Trichotillomania) से पीड़ित हैं। ये एक मनोवैज्ञानिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को अपने बालों को तेज़ी से खींचने की आदत हो जाती है। अगर आपको ऐसा लगता है आप इस स्थिति से बाहर आ गए हैं और अब ऐसा नहीं करते हैं, तो आप अपने सिर के बिना बाल क्षेत्रों को कवर करने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट करा सकते हैं। दूसरा, अगर अभी भी आपकी स्थिति पहले की तरह बनी हुयी तो, आपको पहले इस समस्या का इलाज कराना बहुत ज़रूरी है। वर्ना इससे आपको स्ट्रेस, डिप्रेशन आदि की समस्या भी हो सकती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock