... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मैं 24 वर्षीय युवक हूं। स्मोकिंग से मेरे होंठ काले हो गए हैं। पिछले 3-4 साल से मेरे पैर भी सूखे रहने लगे हैं। मेरे नाक की दोनों तरफ के हिस्सों और होठों के दोनों सिरों में भी सूखापन आ गया है। इसके अलावा मेरी दाढ़ी की तुलना में मेरी मूंछें काफी मोटी नहीं है। मैं अपनी मूंछों की मोटाई बढ़ाने के लिए क्या कर सकता हूं? पढ़ें- होठों के आसपास के कालेपन को हटाने लिए क्या करूं?
इस सवाल का जवाब एक्सपर्ट डॉक्टर किरण लोहिया दे रही हैं।
काले होठों पर वापस चमक लाने के लिए आप किसी अच्छे लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके होठों की नमी लौट आएगी और उन्हें कोमल बनाने में भी मदद मिलेगी। आप एक्स्ट्रा एंटी-एजिंग इफ़ेक्ट के लिए सनब्लॉक बाम का उपयोग कर सकते हैं। स्मोकिंग के कारण होठों के आसपास के कालेपन को दूर करने के लिए आप बोटॉक्स या फिलर भी करा सकते हैं।
सूखे पैरों के लिए आप हाइड्रो-7 बॉडीगार्ड रिपेयरिंग लोशन जैसा मॉइस्चराइजिंग लोशन उपयोग कर सकते हैं। इसे दिन में 2-3 बार लगायें। इसके अलावा घर में नंगे पैर न चलें।
नाक के आसपास सूखेपन का कारण चेहरे पर डैंड्रफ का होना हो सकता है। इसलिए आप किसी अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाएं। वही आपको अच्छी सलाह दे सकता है। इसके अलावा आप सैलिसिलिक एसिड बेस्ड फेस वाश जैसे साली-क्यू वाश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अपनी मूंछों की मोटाई बढ़ाने के लिए मिनोक्सीडिल (minoxidil) दवा ले सकते हैं। ये गंजेपन की समस्या के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसे डॉक्टर की सलाह से दिन में दो बार लगायें। इसके अलावा आप हेयर ट्रांसप्लांट भी करा सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock