... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मेरी उम्र 40 साल से अधिक है। क्या आप मुझे ऐसी अच्छी क्रीम के बारे में बता सकते हैं, जो इस उम्र के लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकती है? मैं एक ऐसा क्रीम चाहता हूं, जिसमें मॉश्चराइजिंग के अलावा एंटी-एजिंग यानि उम्र बढ़ने के प्रक्रिया धीमी करने और चेहरे की रंगत निखारने के गुण हों। पढ़ें : होठों के आसपास के कालेपन को हटाने लिए क्या करूं?
इस सवाल का जवाब सेलेब्रिटी कॉस्मेटिक डर्मटालजिस्ट डॉक्टर शुबा धर्माना दे रहे हैं।
आजकल हर कोई सुंदर दिखने की चाह रखता है। बेशक इसके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है। लोग 40 की उम्र भी अपनी सुंदरता को बरकरार रखना चाहते हैं। लेकिन ये उम्र ऐसी होती है, जब लोगों के खासकर पुरुषों के चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियां पड़ने लगती हैं।
आपको बता दें कि किसी भी रेटिनोल वाली अच्छी क्रीम में एंटी-एजिंग गुण होते हैं और उससे सुंदरता भी बढ़ती है। प्रिस्क्रीप्शन स्ट्रेंग्थ रेटिनोल क्रीम अच्छा काम करती है लेकिन इससे कुछ लोगों की स्किन में जलन और रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपके लिए बेहतर ये होगा कि आप किसी बेहतर स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लें। वही आपको एक अच्छी प्रिस्क्रीप्शन स्ट्रेंग्थ क्रीम के सलाह दे सकता है। दरअसल वो आपकी स्किन टाइप देखने के बाद ही आपको सलाह देगा। आमतौर पर लोगों की स्किन तीन प्रकार की होती है जैसे- ऑयलनेस, टेक्सचर व टोन और इनके लिए क्रीम का प्रकार भी अलग-अलग होता है। हालांकि एंटी-एजिंग और फेयरनेस के लिए विटामिन सी बेस्ड क्रीम भी अच्छी साबित हो सकती है।
एंटी-एजिंग उत्पादों में ग्रोथ फेक्टर और कायाकल्प के लिए पेप्टाइड्स का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि आप रेटिनोल और विटामिन सी वाले क्रीम खरीद सकते हैं लेकिन इनके सक्रिय तत्व हमेशा एकाग्रता कम कर रहे हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock