... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 23, 2017 3:14 PM IST
मेरी पलकें सांवले कलर की हैं। मैं उनकी केयर कैसे करूं? क्या मैं अपनी पलकों पर स्क्रब करके मसाज कर सकती हूँ।
पलकों का काम आपकी आंखों को धूल और गंदगी से बचाना होता है इसलिए उनकी देखभाल बहुत अच्छे से करनी चाहिए। आमतौर पर देखा गया है कि लड़कियां सबसे ज्यादा मेकअप आखों पर ही करती हैं लेकिन कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स ऐसे भी होते हैं जो आपकी आँखों और पलकों को नुकसान पहुंचाते हैं। स्टार सैलून एंड स्पा की ब्यूटी एक्सपर्ट आशमीन मुंजल यहां बता रही हैं कि आप पलकों की देखभाल कैसे करें।
सबसे पहले तो यह नोट कर लें कि अपनी पलकों पर कभी भी स्क्रब का इस्तेमाल न करें। आपकी पलकें और आईलैशेज बहुत ही नाजुक होती हैं। इस पर तो आप ज़रूरत से ज्यादा मेकअप भी न करें। मेकअप या अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट में मौजूद केमिकल का सबसे बुरा प्रभाव आपकी पलकों पर ही पड़ता है। वैसे भी पलकों को एक्सफोलिएट करने की कोई ज़रूरत नहीं है। इसलिए जब आप फेशियल कराएं तो पलकों पर बिल्कुल भी स्क्रब न लगवाएं।
इसके अलावा फेसियल के दौरान जिस फेस स्क्रब का आप इस्तेमाल करती हैं उसे आँखों और उसके आस पास के हिस्सों में न लगायें। अगर आपके आईब्रो में डैंड्रफ है या वहां की स्किन काफी ड्राई है तो आप किसी माइल्ड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए ऐसा स्क्रब लें जिसमें बहुत ज्यादा दाने न हों और इसकी थोड़ी मात्रा लें और उसमें मॉश्चराइजर मिलाकर इससे हल्के हल्के मालिश करें। मालिश करते समय यह ध्यान रखें कि हमेशा क्लॉकवाइज डायरेक्शन में ही मालिश करें। कई बार विटामिन ए की कमी के कारण भी पलकों की स्किन सूख ड्राई हो जाती है। अगर आपकी आईलैशेज बहुत अधिक मात्रा में गिर रही हैं तो यह दर्शाता है कि उनकी जड़ें कमजोर हैं। ऐसे में किसी भी तरह का ब्यूटी प्रोडक्ट उनके लिए हानिकारक ही होगा। पलकों की देखभाल के लिए सिर्फ उन पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.