क्या रोजाना स्ट्रेट करने से बाल ख़राब हो सकते हैं?

रोजाना हेयर स्ट्रेट करने से उनकी चमक ख़त्म हो सकती हैं और उनमें रूखापन आ सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

मैं 20 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट हूं। नैचुरल तौर पर मेरे बाल आड़े-टेढ़े (wavy hair) हैं , जिन्हें मैनेज करना आसान नहीं है और ये देखने में भी अच्छे नहीं लगते हैं।  इसलिए मैं हेयर स्ट्रेट करती हूं। मुझे इन्हें मैनेज करने के लिए लगभग रोजाना स्ट्रेट करना पड़ता है। क्या ऐसा करने से मेरे बाल ख़राब हो सकते हैं? पढ़ें - हेयर स्ट्रेट के लिए कौन-सा ट्रीटमेंट बेहतर है?

इस सवाल का जवाब डॉक्टर अपूर्व शाह दे रही हैं।

रोजाना बालों को स्ट्रेट करना कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे बालों का टूटना, चमक खोना और सूखापन आदि की समस्या हो सकती है। जब आप अपने बाल स्ट्रेट करती हैं, तो आपके स्ट्रेटनर से तेज़ गर्मी पैदा होती है। ये प्रोटीन को सिस्टीन (cysteine) में बदल देता है और इस प्रक्रिया में कुछ मात्रा में सिस्टिक एसिड की उत्पन्न होता है। इसका परिणाम ये होता है कि आपके 20 फ़ीसदी बाल ख़राब हो जाते हैं।

अगर आप नियमित रूप से हेयर स्ट्रेट करना चाहती हैं, तो हीट प्रोटेक्टर स्प्रे का इस्तेमाल ज़रूर करें। गीले बालों को स्ट्रेट करने पर अचानक तापमान चेंज होने की वजह से नुकसान हो सकता है। एक बार स्ट्रेट होने पर बालों को ओवरस्ट्रेट न करें। बालों के कम नुकसान से बचने के लिए स्ट्रेटनर की हीट सेटिंग का खास ध्यान रखें यानि इसका तापमान कम रखें। अगर आप अपने आड़े-टेढ़े बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आप परमानेंट स्मूथनिंग, केरातिन और रेबोंडिंग हेयर ट्रीटमेंट करा सकती हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source