... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Don’t shave your pubic area and butt at least for five days before waxing. If you do so, the wax will have nothing to grab on, so just let the hair grow before your wax.
Read this in English.
मैं 24 साल की लड़की हूं और मेरे बॉडी में बहुत सारे अवांछित बाल है। इसके लिए मुझे दूसरों के सामने बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। मैंने वैक्सिंग करने की कोशिश की है लेकिन बहुत दर्द होता है, इसलिए रेज़र से शेव करना शुरू किया है। लेकिन मुझे इस बात का डर है कि इससे और ज्यादा अवांछित बाल निकल आयेंगे। क्या ये बात सच है? इस समस्या से कैसे बचूं? मेरी मदद कीजिए।
ज्यादातर त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि शेव करने से अवांछित बाल निकलते हैं, विशेषकर अगर आपके बाल ज्यादा घने हैं तो। सही तरीके से शेव करने पर इस समस्या से बचा जा सकता है। डॉ. शेफाली तरासी नेरूरकर के अनुसार बाल के विपरित दिशा में शेव करने पर अवांछित बाल ज्यादा निकलते हैं। क्योंकि बाल फॉलिकल के नीचे उगते हैं जो बंप की तरह त्वचा पर नजर आते हैं।
अगर आप शेव करना ही चाहती हैं तो सही तरीके और कुछ टिप्स को अपनायें जिससे कि अवांछित बाल न निकलें-
• अच्छे रेज़र का चुनाव करें।
• जिस दिशा में बाल उगते हैं उसी दिशा में शेव करें।
• अवांछित बालों को शेव करने के पहले जेल या फोम लगा लें।
• समय-समय पर त्वचा को एक्सफोलिएट करें।
• त्वचा को मॉश्चराइज़ करें।
• अगर शेव करने के बाद भी इनग्रोथ हेयर हैं तो वह शेव करके नहीं निकलेंगे, क्योंकि वे बहुत छोटे होते हैं। इसके लिए थ्रेडिंग करने की ज़रूरत होती है। इसलिए उस जगह पर बार-बार शेव करने की गलती न करें।
• शेव करने के बाद नरम और ढीले कपड़े पहनें नहीं तो इससे स्किन को इरिटेशन होता है।
• आप दूसरे हेयर रिमूवल मेथड भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे- लेज़र हेयर रिडक्शन (laser hair reduction), एपीलेशन (epilation) आदि।
• आप चॉकलेट या ऐलो वेरा वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे वैक्सिंग सेशन के बाद स्किन मुलायम लगेगा। ये नॉर्मल हनी वैक्स से कम स्किन को हर्ट करेगा।
मूल स्रोत- Does shaving cause ingrown hair?
अनुवादक – Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।