फाउंडेशन लगाने से पहले लेबल पर ज़रूर देखें ये जानकारी!

फाउंडेशन में कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जिन्हें लगाने से आपकी स्किन को होता है नुकसान।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं 26 साल की वर्किंग वुमन हूं, और रोज़ फाउंडेशन लगाती हूं। हाल ही में, मेरे चेहरे पर कुछ मुंहासे हो गए। क्या ऐसा मेरे मेकअप की वजह से हो रहा है? क्या मुझे फाउंडेशन लगाना छोड़ देना चाहिए?

कॉस्मेटोलॉजिस्ट नंदिता दास कहती हैं, ‘कुछ फाउंडेशन से चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करना ही बंद कर दें।अपने फाउंडेशन में मौजूद सामग्री पर नज़र रखें, अगर उनमें नीचे बताई हुई चीज़ें हैं तो उन्हें न लगाएं:

1) आर्टिफिशियल कलर – आपके कॉस्मेटिक्स में मौजूद आर्टिफिशयल कलर आपके चेहरे पर जलन पैदा कर सकता है और इससे ही आगे जाकर मुंहासे होते हैं। फाउंडेशन के लेबल पर लिखी गई सामग्री में एफडी और सी देखकर पता लगाएं कि इसमें वो कलर हैं या नहीं। (इसे भी पढ़ें - इस तेल को लगाकर दूर करें मुंहासे)

2) लेनोलिन – अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसा फाउंडेशन न लगाएं जिसमें लेनोलिन (lanolin) मौजूद होता है क्योंकि इसकी वजह से आपको मुंहासे हो सकते हैं। वैसे ड्राई स्किन पर इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको इस तरह के फाउंडेशन से डरने की कोई ज़रूरत नहीं।

3) मिनरल ऑयल – ऐसे किसी भी फाउंडेशन से बचें जिसमें मिनरल ऑयल का इस्तेमाल किया गया हो। ये आपकी स्किन पर एक परत बना लेता है और बैक्टीरिया और डेड स्किन सेल को बाहर नहीं निकलने देता जिससे कि मुंहासे होते हैं।

4) इज़ोप्रोपाइल मायरिस्टेट – इस तत्व से न सिर्फ आपकी स्किन चिपचिपी लग सकती है बल्कि आपके रोमछिद्र भी इससे बंद हो सकते हैं। ऐसे में स्किन पर मुंहासे होने का डर बढ़ जाता है और जलन होती है।

सभी फाउंडेशन में ऊपर बताएं तत्व नहीं होते। कई फाउंडेशन ऐसे भी होते हैं जिनमें ज़ीरो पोर-क्लॉगिंग सामग्री होती है। कुछ में ऐसे तत्व भी होते हैं जो एंटी-एक्ने होते हैं। इसलिए देख परख कर अपने लिए फाउंडेशन लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source