... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
त्वचेला स्वच्छ, नितळ आणि आरोग्यदायी बनवण्याची क्षमता 'ओट्स'मध्ये आहे. तर मग पहा तुमचे सौंदर्य खुलवणारे ओट्सचे हे घरगुती फेसपॅक्स !
Read this in English
अक्सर देखा गया है कि महिलायें रात में सोने से पहले तो अपने चेहरे को अच्छे से साफ़ करती है, लेकिन सुबह आलस के कारण या काम की व्यस्तता के कारण वो मुंह को धुलने में लापरवाही बरततीं हैं। ऐसा हर घर में देखा जाता है,इस बारे में हमने अपने विशेषज्ञ से राय ली।
कोस्मेटोलोजिस्ट नंदिता दास बताती हैं कि , आप सुबह के वक़्त चाहे जितनी ही व्यस्त हो या आपका मन न कर रहा हो फिर भी सुबह अपने फेस को धोने के लिए आपको वक़्त निकालना ही पड़ेगा। क्योंकि रात में लगाई हुई क्रीम के कारण आपकी स्किन के ऊपर तेल और क्रीम के अवशेष लगे रह जाते हैं। आपके एयर कंडीशनर से निकलने वाली हवा के कारण भी रात भर में आपके चेहरे पर धूल इकठ्ठा हो जाती है। इसीलिए रात में चेहरे को साफ़ करने जैसा सुबह भी चेहरे को साफ़ करना उतना ही ज़रूरी होता है। सुबह मुंह धोने से आपके चेहरे से रात को हटाए हुए मेकअप के बचे खुचे निशान भी अच्छे से साफ़ हो जाते हैं ।पढ़ें - चेहरे पर चांद-सा निखार लाएंगी ये 4 किचन की चीजें
सुबह चेहरे को धोने से आपकी स्किन भी हाइड्रेट हो जाती है और उसके बाद पानी और मॉश्चराइज़र मिलाकर साफ़ करने से चेहरा एकदम चमक उठता है। यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन आप अपने चेहरे से धूल को अच्छी तरह साफ़ करने के लिए फेसवाश की जगह किसी नेचुरल ऑयल जैसे की ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकतीं हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे से ऑयल की कमी भी नही होगी और वह हाइड्रेट रहने के साथ-साथ चमक भी उठेगा। पढ़ें - चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के 6 घरेलु उपाय
मूल स्रोत - Is it necessary to wash my face in the morning? (Query)
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।