क्या ऑयली स्किन पर नाईट क्रीम लगाना सही है ?

नाईट क्रीम खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें की वह Non-Comedogenic होनी चाहिये !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

मेरी स्किन बहुत ऑयली है और अब मैं नाईट क्रीम लगाना शुरू करना चाहती हूँ। क्या नाईट क्रीम को ऑयली स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है ? इसमें क्या-क्या कंटेंट होते हैं और मेरी स्किन के हिसाब से कौन सी क्रीम मेरे लिये सबसे बेहतर होगी ?

महिलायें अपनी स्किन की चमक और उसकी देखभाल को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं। अक्सर देखा गया है कि  तुरंत अच्छा रिजल्ट पाने के चक्कर में महिलायें कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स एक साथ ही इस्तेमाल करने लगतीं हैं जबकि ये गलत तरीका है। सही तरीका यह है की आप दिन में अलग क्रीम का प्रयोग करें और रात में सोने से पहले किसी अच्छे नाईट क्रीम को अपने चेहरे पर लगायें।  लेकिन अलग-अलग तरह की स्किन के लिये कैसी नाईट क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिये और उसे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस बारे में हमने त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ किरण लोहिया से बात की। उन्होंने बताया कि रात के समय जब आप सो रहे होते हैं उस समय त्वचा स्वयं ही खुद को ठीक करने लगती है ऐसे में नाईट क्रीम त्वचा के लिये और मददगार साबित होती है।

हालांकि कई लोग मानते हैं की नाईट क्रीम बहुत ज्यादा चिपचिपी होने के कारण यह ऑयली स्किन वाली महिलाओं को नहीं लगाना चाहिये जबकि डॉक्टर्स का मानना है कि आपकी स्किन किसी भी टाइप की हो आप नाईट क्रीम का इस्तेमाल कर सकतीं हैं। लेकिन नाईट क्रीम खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें सैल्सिलिक एसिड और बायोसल्फर ज़रूर हो ये आपके त्वचा पर उपस्थित ऑयल्स को हटाने में मदद करते हैं साथ ही त्वचा के छिद्रों को भी साफ़ कर देते हैं। इसके अलावा यह भी ध्यान दें की ये क्रीम नॉन-कोमेडोजेनिक(non-comedogenic) हो इसका मतलब की इसमें ऐसी सामग्री हो जिससे मुंहासे नहीं निकलते है।

चित्र स्रोत : Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source