क्या 18-19 साल की लड़कियों के लिए स्किन ब्लीचिंग कराना सेफ है?

Bleaching कराने से आपके चेहरे पर pigmentation होने का खतरा होता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

मैं 19 वर्षीय लड़की हूं। मेरे गाल और माथे पर बहुत सारे फेशियल हेयर हैं। मेरे कई दोस्तों ने मुझे ब्लीच कराने की सलाह दी है। क्या इस उम्र में ब्लीचिंग कराना बहुत जल्दबाजी नहीं है? क्या स्किन ब्लीच कराने से कोई साइड इफेक्ट हो सकते हैं?

शरीर का मुख्य आकर्षण चेहरा होता है, इसीलिए चेहरे पर आई एक लकीर या बाल चेहरे का लुक बिगाड़ देते हैं। कोई नहीं चाहता कि उसके चेहरे, ठोढ़ी, होंठों और कपोलों के नीचे अनचाहे बाल या रोएं हों। लेकिन अनचाहे बाल आना एक सामान्य बात है। इसमें कोई शक नहीं है कि जो लड़कियां चेहरे पर अनचाहे बालों से परेशान हैं उनके लिए ब्लीचिंग इससे निजात पाने का एक अच्छा तरीका है। युवावस्था में स्किन पर पिंपल्स और पिग्मेंटेशन होना आम बात है। इस अवस्था में चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से से अनचाहे बालों को रिमूव करने के लिए केमिकल चीजों का इस्तेमाल करना बेहतर तरीका नहीं है।

ब्लीच में सोडियम हाइपोक्लोराइट तत्व पाए जाते हैं जिससे केमिकल रिएक्शन हो सकता है और आपकी स्किन पर ब्रेकआउट हो सकते हैं। डर्मटोलोजिस्ट डॉक्टर जयश्री शरद के अनुसार ब्लीचिंग के बाद सनलाइट से स्किन में जलन और पिग्मेंटेशन का खतरा होता है। इसके अलावा ब्लीचिंग में क्रीम में कैल्शियम हाइपोक्लोराइट, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, सोडियम परकार्बोनेट जैसे तत्व होते हैं। इसे नियमित रूप से लगाने से आपकी स्किन पिग्मेंटेशन का शिकार बन सकती है। इसलिए टीनेज में इस तरह के केमिकल वाले ट्रीटमेंट से बचना चाहिए. इससे आपका चेहरा बेहद कठोर हो सकता है। अगर आपकी स्किन ड्राई और सेंसिटिव है और आपको ब्लीच से एलर्जी है, तो ब्लीचिंग से डर्मटाइटिस (dermatitis) की समस्या हो सकती है।

हालांकि 20 की उम्र में आप किसी हल्की ब्लीच क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन दो महीने में केवल एक बार ही यूज करें। अगर ब्लीच क्रीम स्ट्रोंग है, तो छह महीने में एक बार ही इसका इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप नैचुरल ब्लीचिंग तत्वों जैसे नींबू और आलू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इन चीजों का रस लगाने से फेशियल हेयर रंग हल्का करने में मदद मिलती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source