क्या नकली आईलैशेज लगाने से मेरी पलकें गिर जाएंगी ?

जानिए आईलैश एक्सटेंशन के बारे में हमारे एक्सपर्ट का क्या कहना है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

मेरी उम्र 24 साल है। मुझे घनी लंबी पलकें अच्छी लगती हैं। मैं नकली पलकें लगाना चाहती हूं लेकिन डर लग रहा है कि आईलैश एक्सटेंशन से मेरी प्राकृतिक पलकें ख़राब हो जाएंगी या गिर जाएंगी। क्या नकली आईलैश लगाना ठीक होगा?

मार्वे ऐन बेक एकेडमी की ब्यूटी एक्सपर्ट, नंदिनी अग्रवाल दे रही हैं इस सवाल का जवाब।

अगर आपने नकली आईलैश या पलकें लगाने का इरादा बनाया है तो ज़रूर लगाइए। अगर आपके दोस्तों का कहना है कि आपकी फेक आईलैशेज आपकी असली पलकों को ख़राब कर देंगी तो उनकी बात मत सुनिए। यह महज अफवाह है। सही ढ़ंग से लगाने से आईलैश एक्सटेंश आपकी प्राकृतिक पलकों को नुकसान नहीं पहुंचाती। जब आपकी पलकों पर गोंद या ग्लू चिपकायी जाती है तो आपको आंखें बंद करके रखनी होती हैं। इस तरह ग्लू आपकी आंखों में भी नहीं गिरता और किसी प्रकार की खुजली या जलन की तकलीफ भी नहीं होती।

लेकिन आईलैशेज लगाने के बाद आंखों को रगड़ने या मसलने का काम न करें। इससे आपका मेकअप तो खराब होगा ही आंखों को भी तकलीफ होगी। किसी प्रोफेशनल और अनुभवी आर्टिस्ट से आईलैशेज़ लगवाएं। अनुभवहीन व्यक्ति ग़लत तरीके से आईलैशेज लगा सकता है। जिससे पलकों के बाल एक-दूसरे से चिपककर टूट सकते हैं। साथ ही इन पलकों को खुद निकालने की कोशिश न करें क्योंकि उनसे आपकी प्राकृतिक पलकें टूट सकती हैं।

टिप्स-

चूंकि एक आईलैश एक्सटेंशन केवल एक पलक से जुड़ा हुआ होता है, तो नकली वाली पलकें प्राकृतिक पलकों के विकास के साथ खुद-ब-खुद गिर जाती हैं। इसलिए हर 3-4 हफ्ते बाद उनका टच-अप कराएं। एक्सटेंशन वाली पलकों को नुकसान से बचाने के लिए रूई और ऑयल फ्री मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें।

 Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत-Instagram/Sonakshi Sinha.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source