क्या ज़ुकाम के बाद लिपस्टिक फेंक देनी चाहिए?

अगर आपको सांस से जुड़ी हुई कोई समस्या है तो अपने कॉस्मेटिक्स और मेकअप का सामान किसी और के साथ शेयर न करें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

मुझे पिछले हफ्ते ज़ोरों की सर्दी और ज़ुकाम था और जैसे ही मेरी तबियत थोड़ी ठीक लगने लगी मैंने अपनी लिपस्टिक और लिप ग्लॉस (जो मैं ज़ुकाम के दौरान इस्तेमाल कर रही थी) फेंक दी। मुझे लगा कि अगर मैं इन प्रॉडक्ट्स को लगातार इस्तेमाल करती रही तो मुझे बार-बार इंफेक्शन होता रहेगा। क्या लिपस्टिक से वायरस और कीटाणु फैल सकते हैं और मैं इससे बीमारी पड़ सकती हूं?

इस सवाल का जवाब दे रही हैं डर्मटालजिस्ट डॉ. सेजल शाह।

केवल साधारण सर्दी-ज़ुकाम होने के बाद आपको अपनी लिपस्टिक फेंकने की ज़रूरत नहीं क्योंकि लिपस्टिक से कीटाणु और वायरस के फैलने की संभावनाएं बहुत कम हैं। दरअसल वायरस शरीर से निकलने के बाद तुरंत मर जाते हैं और वह आपको प्रभावित नहीं कर पाते क्योंकि आपका शरीर वायरस से लड़ने के लिए रोग-प्रतिकारक या एंटीबॉडिज़ भी उत्पन्न करता है। हालांकि कई बार सांसों से फैलनेवाला वायरस पर्यावरण की स्थिति और वायरस के प्रकार पर निर्भर करते हुए बच जाता है। अगर आपको सर्दी के अलावा ख़राब गला, फ्लू, मोनो या मुंह के छाले जैसी समस्याएं भी हुई हैं तो बेहतर यही होगा कि आप अपनी लिपस्टिक को फेंक दें। क्योंकि बैक्टेरिया अधिक समय तक यहां टिका रह सकता है जो इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इन 7 कारणों से रात को मेकअप हटाना है ज़रूरी

 दोबारा बीमार होने से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-

मेकअप लगाने के लिए ऐसी चीज़ों और ब्रश का इस्तेमाल करें जो इस्तेमाल के बाद फेंके जा सकें।

• साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप हमेशा अपने हाथों और ब्रश को साफ रखें।

• अगर आप और आपकी सहेलियां एक-दूसरे की लिपस्टिक और कॉस्मेटिक लगाती हैं, तो आपको यह बंद करना होगा। दरअसल एक-दूसरे के साथ लिपस्टिक शेयर करने से वायरल इंफेक्शन या मस्सा और दाने जैसे त्वचा रोग हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको इसे ऐसे ही शेयर करना ही हो तो इस्तेमाल से पहले टिश्यू पेपर से कॉस्मेटिक को पोंछ लें।

• इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपको सांस से जुड़ी हुई कोई समस्या है तो अपने कॉस्मेटिक्स और मेकअप का सामान किसी और के साथ शेयर न करें। इस तरह यह वायरस को फैलने से रोकने में मददगार साबित होगा।

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Getty Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source