... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मेरे गाल की हड्डी के पास दोनों गालों पर ऐज मार्क/लीवर स्पॉट (डार्क ब्राउन स्पॉट) हो गए हैं। मैंने कई डर्मटालॉजिस्ट को दिखाया है, उन्होंने मुझे इसके लिए एक टोपिकल ऑइंटमेंट की सलाह दी है, लेकिन चेहरे से ये निशान ख़त्म नहीं हो रहे हैं। मैंने ऑइंटमेंट लगाना बंद कर दिया है, अब प्रभावित हिस्सा और ज्यादा काला होता जा रहा है। मैं अपने गालों से इन निशानों से कैसे छुटकारा पा सकती हूं? मेरा मार्गदर्शन करें। पढ़ें: क्या आप झुर्रियां, मुँहासे, काले धब्बे से परेशान है? ये रहा एक जादुई इलाज़!
इस सवाल का जवाब डॉक्टर किरण लोहिया दे रही हैं।
आपकी समस्या से ऐसा लगता है, जैसे आप मेलाज्मा (melasma) से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी समस्या है जिसमें चेहरे पर डार्क पिगमेंट यानि धब्बे हो जाते हैं। यह भारत में लोगों को होने वाली एक आम समस्या है, जो धुप के कारण हो जाती है। आपके लिए ज़रूरी है कि आपको एग्रेसिव सन प्रोटेक्शन का अभ्यास करना चाहिए। आप एसपीएफ 30++ का सनब्लॉक लगायें और इसे हर चार घंटे में लगायें। इसके बाद अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड वाला लोशन लगाएं। लुमीडे ब्राइटनिंग डे लोशन (Lumiday Brightening Day Lotion) बेहतर साबित हो सकता है। इससे रंजकता (pigmentation) बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
बावजूद इसके, अगर आपको कोई लाभ नहीं हो रहा है, तो आपको अधिक स्थायी समाधान के लिए डर्मटालॉजिस्ट के पास जाना चाहिए। वो क्यू-स्विच लेज़र या केमिकल पील्स (Q- switched lasers or chemical peels) के ज़रिये आपके पिग्मन्टैशन का इलाज कर सकता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock