... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चेहरे पर लाली या रोजेसी (Rosacea) की वजह से ठुड्डी पर पिम्पल हो जाते हैं। अगर यह आपके चेहरे की भी खूबसूरती बिगाड़ रहा है तो किसी डर्माटॉलोजिस्ट से संपर्क करें।
मेरी उम्र 30 साल है। दो साल पहले मेरी ठुड्डी पर एक पिम्पल हो गया था। मैंने हर प्रकार के घरेलु तरीके अपनाएं, दवाएं लगाईं लेकिन बार-बार पिम्पल उभर आते हैं और इस वजह से त्वचा पर काले धब्बे भी हो गए हैं। क्या मुझे डॉक्टर से मिलना चाहिए? क्यों ये पिम्पल केवल चिन पर ही हो रहे हैं?
एक्ने आप के चेहरे पर कहीं भी हो सकता है और अक्सर ठीक होने के बाद भी त्वचा पर काले धब्बे छोड़ जाता है। माथे पर होनेवाले पिम्पल फंगस इन्फेक्शन, बैक्टीरिया या डैन्ड्रफ की वजह से होते हैं। तो वहीं भौहों के पास होनेवाले पिम्पल की वजह तनाव है। ठुड्डी या चिन पर पिम्पल होने की समस्या कई महिलाओं को अक्सर झेलनी पड़ती है। डॉ. शेफाली त्रासी नेरुरकर बता रहीं है इसके कारण और चीन पर पिम्पल से बचने के उपाय।
ठुड्डी पर एक्ने कई कारणों से हो सकता है जैसे हार्मोनल इम्बैलेंस और पीसीओडी (polycystic ovary syndrome) या रोजेसी(Rosacea) इसीलिए इन सब को कंट्रोल करना भी काफी ज़रूरी है। डर्मटालजिस्ट से बात करके आपकी समस्या का सही कारण का पता लगाया जा सकेगा। कई बार हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से जांच में रोजेसी (Rosacea) के कारणों का पता नहीं चल पाता। इसलिए हो सकता है कि ऐसी स्थिति में आपका डॉक्टर ब्लड प्रोफाइल में पीसीओडी या पेल्विस की यूएसजी जांच कराने की सलाह दे। इस तरह से पता लगाया जा सकेगा कि आप पीसीओडी से पीड़ित हैं या नहीं और समय पर इसकी आवश्यक ट्रीटमेंट भी कराई जा सकेगी।
रोजेसी(Rosacea) या लाल निशान उभरने की समस्या से बचने के लिए आपको चाय और कॉफी जैसे गर्म पेय पदार्थों की मात्रा कम करनी होगी। डायट में थोड़े बदलाव और अधिक तरल पदार्थ लेने से ठुड्डी पर होनेवाली इस समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा सप्ताह में एक बार मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं। इससे आपके ऑयल ग्लैंड्स की सक्रियता कम हो सकेगी। साथ ही ब्लड प्युरिफिकेशन के लिए भी कुछ आसान और सुरक्षित तरीके अपनाने से इस समस्या से बचाव किया जा सकेगा।
चित्र स्रोत-Shutterstock