... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
जब भी मैं फेसपैक लगाती हूं तो मेरे दिमाग में कुछ सवाल जरूर आते हैं। जैसे कि ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मुझे कितने दिनों के बाद फेसपैक लगाना चाहिए? क्या स्मूद और क्लियर स्किन के लिए नैचुरल फेस पैक का इस्तेमाल करना ही सबसे अच्छा तरीका है? क्या हर तरह की स्किन के लिए अलग फेसपैक लगाया जाना चाहिए? क्या मैं ग्लोइंग स्किन के लिए नींबू, नीम और दूसरे घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हूं?
इस सवाल का जवाब फोर्टिस हॉस्पिटल, मुंबई की कंसल्टेंट डर्मटॉलोजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर स्मृति नासवा सिंह ने दिया।
डॉक्टर स्मृति के अनुसार फेसपैक का इस्तेमाल स्किन-टाइप देखकर किया जाता है। ड्राई स्किन, ऑयली स्किन, नॉर्मल स्किन, सेंसिटिव स्किन और कॉम्बिनेशन स्किन सबके लिए एक तरह के फेसपैक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। अगर आपकी स्किन नॉर्मल, सेंसिटिव या ड्राई है तो आपको तीन हफ्तों में या एक महीने में एक बार फेसपैक लगाना चाहिए। वहीं ऑयली स्किन होने पर हर 15 दिन में फेसपैक लगाया जा सकता है। कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोग हफ्ते में एक बार फेसपैक लगाएंगे तो अच्छे परिणाम दिखेंगे।
सारी स्किन-टाइप में से कॉम्बिनेशन स्किन टाइप ऐसा है जिसकी देखभाल करना थोड़ा मेहनत वाला काम है। इस टाइप की स्किन में माथे और नाक के आसपास स्किन ऑयली होती है, जबकि बारी ड्राई। इस तरह की स्किन के लिए आपको दो तरह के फेसपैक इस्तेमाल करने पड़ते हैं। एक ऑयली स्किन के लिए और दूसरा ड्राई स्किन के लिए। आप कोई भी फेसपैक इस्तेमाल करें, जरूरी है जब स्किन थोड़ी गीली हो उस पर मॉश्चराइज़र लगाएं जिससे वो हाइड्रेटेड रहे।
ग्लोइंग स्किन के लिए नींबू, नीम का इस्तेमाल
नींबू को सीधा स्किन पर लगाने से उसे नुकसान हो सकता है। इससे स्किन रैशिज़ हो सकते हैं और स्किन लाल हो सकती है। अगर आप टैनिंग और पिगमेंटेशन दूर करना चाहती हैं तो विटामिन सी वाली चीज़ें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। डॉक्टर स्मृति कहती हैं कि नीम के इस्तेमाल से स्किन ड्राई हो सकती है। इससे बेहतर है आप ऐलोवेरा का इस्तेमाल करें इससे स्किन पर नमी बनी रहती है और स्किन साफ भी रहती है।
चित्र स्रोत – Shutterstock