हेयर ड्राई कितनी बार करनी चाहिए?

बार-बार हेयर ड्राई कराने से आपके बालों को हो सकता है नुकसान!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English.अनुवादक – Usman Khan

मैं 26 वर्षीय महिला हूं। मेरे बाल काफी उलझे और रूखे हैं। जिस वजह से मुझे हफ्ते में दो बार सैलून जाकर हेयर ड्राई कराने पड़ते हैं, जो कि मेरे लिए बहुत असहनीय है। अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो बाल और ज्यादा सूखे हो जाते हैं। मेरे दोस्त कहते हैं कि ऐसा करने से मेरे बाल ख़राब हो सकते हैं। क्या ये सच है? पढ़ें: अगर झड़ते हैं बाल तो लगाएं ये स्पेशल अंडे का हेयरपैक

इस सवाल का जवाब मेक-अप एंड हेयर स्टाइलिस्ट जेनेट डिसूजा दे रही हैं।

इसमें कोई शक नहीं है कि सैलून में हेयर ड्राई कराने के बाद सूखे और बेजान बाल भी अच्छे लगने लगते हैं। लेकिन यह भी सच है कि ड्रायर से आपके बालों को नुकसान हो सकता है। हीट ट्रीटमेंट करने से आपके बालों में क्यूटिकल (cuticle)  होने की संभावना बढ़ती है। इतना ही नहीं इससे आपके बाल काफी खराब और टूटने भी शुरू हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात कि आपके बाल काफी डल और उनकी नेचुरल शाइनिंग खत्म हो सकती है। आपको 14 दिन में एक बार से ज्यादा हेयर ड्राई नहीं कराने चाहिए।

इन बातों का रखें ख्याल

  • हेयर ड्राई कराने से पहले हीट प्रोटेक्टिंग सीरम या स्प्रे का इस्तेमाल ज़रूर करें।

  • कम हीट का इस्तेमाल करें, इसमें थोड़ा समय ज़रूर लगेगा लेकिन इससे नुकसान नहीं होगा।

  • अगर आप हेयर ड्राई कराती हैं तो बालों को पोषित करने के लिए हफ्ते में एक बार मॉइस्चराइजिंग हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

  • बालों को कोल्ड एयर से ड्राई करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source