सन टैन को कम करने के लिए क्रीम या घरेलू उपचार किसका इस्तेमाल करना चाहिए?

छुट्टियों में सैर करने के बाद सन टैन से हैं परेशान?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक :Mousumi Dutta

सर्दी का मौसम और छुट्टी मिल जायें तो फिर क्या कहने किसी समुद्र के किनारे सैर करना किसे अच्छा नहीं लगता है। धूप में देर तक बैठकर धूप सेंकना और नजारे का मज़ा लेना सबको अच्छा लगता है! लेकिन आपकी इसी खुशी का बैंड तब बज जाता है जब आप अपने स्किन पर सन टैन को देखते हैं। सनस्क्रीन लोशन लगाने से भी धूप में देर तक रहने पर सन टैन हो ही जाता है। तब समझ में नहीं आता है कि इस टैन को कैसे कम किया जाय या इसको कम होने में कितना समय लगेगा? आप कितनी देर धूप में थे इस बात पर ये निर्भर करता है कि सन टैन जाने में कितना समय लेगा?

डॉ. रोहित बत्रा, त्वचा विशेषज्ञ, सर गंगा राम हॉस्पिटल, दिल्ली का कहना है कि सन टैन किसी का भी जल्दी नहीं जाता है। नैचुरल रेमिडी से सन टैन जाने में समय लगता है, इसके जगह पर स्किन लाइटनिंग क्रीम या ऑयन्टमेंट ज्यादा जल्दी काम करता है। लेकिन ये भी व्यक्ति के त्वचा पर निर्भर करता है। किसी को छह महीने लगते है तो किसी को एक साल।

स्किन लाइटनिंग प्रॉडक्ट कैसे काम करते हैं?

एक्सफॉलिएशन के प्रक्रिया पर नैचुरल रेमिडी या केमिकल बेस्ड क्रीम दोनों काम करते हैं। ये प्रोडक्ट त्वचा के बाहरी स्तर को एक्सफॉलिएट करते हैं। स्किन के एक्सफॉलिएशन के द्वारा डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान नई त्वचा रिजनरेट होती है जिससे धीरे-धीरे सन टैन कम होकर रूप निखरने लगता है।

सही क्रीम का कैसे करेंगे चुनाव?

केमिकल बेस्ड स्किन लाइटनिंग क्रीम को खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि उसमें हाइड्रोक्वीनोन, ग्लाइकोलिक एसिड और मैनडेलिक एसिड हो। लेकिन इनका इस्तेमाल ज्यादा दिनों तक न करें। नैचुरल चीजों में आप शहद और नींबू के रस का पैक, दही और नींबू के रस का पैक, हल्दी पैक या ओट्स और बटरमिल्क का पैक लगा सकते हैं।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source