... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English बाल हमारी पर्सनैटिली का बहुत ख़ास हिस्सा होता है इसलिए बहुत ज़रूरी है कि हम हर उस बात पर ध्यान दें, जिसका असर हमारे बालों पर पड़ता है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए उसे समय-समय पर धोना बहुत ज़रूरी है। बाल धोने से स्कैल्प और बालों में जमी गंदगी निकल जाती है, जिससे बालों के ग्रोथ में मदद मिलती है। लेकिन बाल धोते हुए एक बहुत अहम सवाल सामने आता है कि बाल ठंडे पानी से धोएं या गर्म पानी से? इस बात में कोई दो राय नहीं है कि गर्म पानी से नहाने में शरीर की सारी थकान निकल जाती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। लेकिन क्या बालों को भी गर्म पानी से धोया जा सकता है? ये आम धारणा है कि गर्म पानी से बाल धोने से वो रूखे, बेजान व कमज़ोर हो जाते हैं। साथ ही, बालों का झड़ना भी बढ़ जाता है। तो क्या इस वजह से आपको बाल ठंडे पानी से धो लेने चाहिए? (इसे भी पढ़ें, बालों के झड़ने के 6 घरेलु उपचार)
जानेमाने हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब की मानें तो बाल ठंडे पानी से ही धोने चाहिए। इससे शैंपू आसानी से साफ हो जाता है और गंदगी भी निकल जाती है। लेकिन वो ये भी कहते हैं कि पानी के ठंडे होने के अलावा एक और चीज़ का ख्याल रखना चाहिए कि पानी की क्वालिटी कैसी है। जिस पानी से आप बाल धो रहे हों, वो सॉफ्ट वॉटर (मृदु जल) होना चाहिए। हार्ड वॉटर (कठोर जल) से बाल धोने से शैंपू में ठीक तरह से झाग होता है और बाल भी रूखे हो जाते हैं। इसलिए बाल धोने के लिए ठंडे मृदु जल यानी सॉफ्ट वॉटर का इस्तेमाल ही करें। गर्म पानी आपके बालों का दुश्मन है, लेकिन अगर फिर भी आप पूरी तरह से ठंडे पानी से बाल नहीं धो पा रहे तो गुनगुने पानी से बाल धोएं। ऐसा भी न करें कि शरीर के लिए गर्म पानी और बालों के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करने लगें, क्योंकि दो तरह के तापमान से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। सबसे अच्छा है कि आप गुनगुने पानी से नहाएं।
मूल स्रोत – Hot or cold water — which is better for a hair wash? (query)
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।