hamburger icon
A
Read in English

चेहरा साफ करने के लिए क्या है बेहतर, फेसवॉश या मेकअप-रिमूवर?

आप अपने मेकअप को हटाने के लिए क्या इस्तेमाल करतीं हैं ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

मेकअप आजकल की जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप में से अधिकतर महिलायें अक्सर मेकअप को उतारते समय इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि इसे हटाने के लिए फेसवाश का इस्तेमाल करना चाहिए या मेकअप रिमूवर का ? साउथ मुंबई के  आइना सैलून की को-ओनर और स्किनकेयर एक्सपर्ट, डॉ शैलजा राव बताती है कि , मेकअप में मौजूद केमिकल्स को हटाने के लिए रोजाना अपने चेहरे को धोना बहुत ज़रूरी होता है। इसे स्किन पर ऐसे ही लगे हुए छोड़ देने से या ठीक से न हटाने से, ये आपके छिद्रों को बंद कर देते हैं जिससे आगे चलकर मुहांसे और दूसरी स्किन से जुड़ी बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है।

जहाँ तक हम बेसिक मेकअप को हटाने की बात करें तो अगर आप सुबह घर से बाहर निकलने से पहले मेकअप करती है और शाम में घर आती है तो एक अच्छे फेसवाश से सिर्फ मुंह धुलना ही पर्याप्त है। ज्यादातर आईलाइनर या काजल 6-7 घंटो के बाद अपने आप ही उतर जाते हैं मतलब जब तक आप घर पहुंचेंगी तब तक आपने ऑय लाइनर,काजल और पाउडर की चमक अपने आप ही फीकी पड़ चुकी होगी। लेकिन उनमे मौजूद केमिकल्स अभी भी आपकी स्किन पर चिपके होंगे इसलिए अपने चेहरे को सिर्फ सादे पानी से धोना काफी नहीं होता है। इसके लिए आप अपने चेहरे पर फेसवाश लगायें और धीरे-धीरे गोलाई में मसाज करें। आंखों के नीचे और पलकों पर भी हल्के से मसाज करें। उसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें यह आपके चेहरे से धूल और बैक्टीरिया को पूरी तरफ से साफ़ कर देता है। पढ़ें - आंखों के लिए इस्तेमाल करें ये नेचुरल मेकअप रिमूवर

अगर आपने देर रात में होने वाली पार्टी के लिए मेकअप किया है और 2-3 घंटे में वापस घर आने वाली हैं तब आपको मेकअप रिमूवल रूटीन को अपनाने की ज़रूरत है। आप अपने आईलाइनर या मश्कारा को हटाने के लिए प्राकृतिक मेकअप रिमूवर जैसे की दूध,गुलाब जल या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ये चीजें टोनर और क्लेज्नर की तरह भी काम करती हैं। अगर आप जल्दी से मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करके फिर चेहरे को धोकर अच्छे से पोंछ लें तो यह प्रक्रिया आपके चेहरे के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।अगर आप इसे अपनी आदत में शामिल कर लें तो इसे करने में सिर्फ 3-4 मिनट का समय लगेगा और इससे आपकी त्वचा निखर उठेगी।

मूल स्रोत - Can I use facewash instead of make-up remover? (Query)

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।