सर्दी के दिनों में कोल्ड क्रीम लगाने से क्या गोरापन घटता है या बढ़ता है?

क्या आप सर्दी के दिनों में कोल्ड क्रीम लगाते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक-Mousumi Dutta

जाड़े में ठंड के कारण त्वचा का नैचुरल मॉश्चराइज़र चला जाता है, जिसके कारण स्किन ड्राई और फ्लैकी बन जाती है। जिसके कारण त्वचा को बहुत नुकसान पहुँचता है। स्किन के आद्रता को बनाये रखने के लिए लोग कोल्ड क्रीम लगाते है। इससे खोई हुई आद्रता वापस आ जाती है और स्किन सॉफ्ट और ग्लोईग बन जाती है। लेकिन आद्रता का संतुलन बनाये रखने में गोरापन थोड़ा चला जाता है।

क्यों कोल्ड क्रीम लगाने से गोरापन कम हो जाता है?

कोल्ड क्रीम गाढ़ा, तैलिय और ऑयल बेस्ड होता है। इनको चेहरे पर लगाने से खोई हुई नमी को वापस लाकर ये जाड़े की शुष्कता को कम करता है। लेकिन कोल्ड क्रीम लगाकर धूप में बाहर निकलने पर इसका ऑयली बेस बाहर का धूल और मैल फेस पर लेयर की तरह जम जाते हैं। डॉ. अप्रीतम गोयल, कॉज़्मेटिक डर्मलॉजिस्ट, कूटीस स्किन स्टुडियो, मुम्बई का कहना है कि जब आप घर पर आकर चेहरे को धोते हैं तो नैचुरल कॉम्लेक्शन वापस आ जाता है।

कोल्ड क्रीम का ध्यान रखने पर आपको एक बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि इसको धूप में लगाकर बाहर निकलने पर त्वचा को नुकसान पहुंचता है। डॉ. गोयल का कहना है कि सिलिकन बेस्ड या एसपीएफ (SPF factor (preferably SPF 20+) वाला क्रीम ही लगायें। एसपीएफ फैक्टर के बिना क्रीम लगाने से आपकी त्वचा बेजान और टैन जैसी लगती है।

सर्दी के दिनों में स्किन को मॉश्चराइज़ रखने के टिप्स-

• डॉ. गोयल की सलाह है कि कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल आप नाइट क्रीम की तरह करें।

• एसपीएफ फैक्टर वाले क्रीम या लोशन का इस्तेमाल दिन के समय करें। अगर बार-बार त्वचा रूखी हो जा रही है तो चेहरे को धोने के बाद अच्छी तरह से पोंछकर तब फिर से क्रीम को लगायें। इन दिनों टोनर का इस्तेमाल करना भी बेहतर होता है।

• नहाने के पहले तेल से मसाज़ करें। नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर बॉडी मसाज़ करें फिर नहायें। इससे त्वचा की नमी बनी रहेगी।

• त्वचा की नमी को बनाये रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पियें।

• तेल से मसाज़ करने के बाद गुनगुने गर्म पानी से नहायें। ज्यादा गर्म पानी से न नहायें, इससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।

चित्र स्रोत-  Shutterstock.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source