क्या नींबू के रस से बाल सफेद होने लगते हैं?

बहुत से लोग सीधा नींबू का रस अपने बालों पर लगा लेते हैं, जानिये कि ये आदत सही है या गलत।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

मैं 27 वर्षीय युवती हूं और अपनी डैंड्रफ की समस्या के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करती रही हूं। हाल ही में, मेरी एक दोस्त जब मेरे घर आई तो मैं नींबू का रस बालों पर लगा रही थी। उसने कहा कि इससे बाल सफेद होते हैं, इसलिए मुझे इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्या ये सही है कि नींबू के रस से बाल सफेद या ग्रे होते हैं? कृपया मार्गदर्शन करें।

आपको बालों के लिए इस तरह से नींबू के रस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें काफी मात्रा में सिट्रिक एसिड होते हैं जो बालों से केराटिन (keratin) निकाल देते हैं। केराटिन बालों में मौजूद एक प्रकार का प्रोटीन होता है, इसके निकलने से बालों का रंग भी निकलने लगता है।अगर आप अकेले नींबू का रस, सीधा बालों पर लगाएंगे तो ये काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ज़्यादातर एक्सपर्ट इसे अन्य चीज़ों के साथ मिलाकर लगाने की सलाह देते हैं।अगर आप नींबू के रस को पतला करके, यानी साथ में कुछ मिलाकर लगाते भी हैं तो उसे स्कैल्प पर लगाएं, बालों पर नहीं। इससे बाल बदरंग होने के साथ-साथ ड्राई होने से भी बच जाएंगे।

आप डैंड्रफ दूर करने के लिए एक कटोरी पानी या दही में एक दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगा सकती हैं। और चाहें तो नारियल व बादाम के तेल में भी इसे मिलाकर लगाया जा सकता है। डैंड्रफ के लिए हेयरपैक बनाना हो तो आप मेथी के भीगे दानों का पेस्ट बना लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे स्कैल्प  पर पर कुछ मिनटों के लिए लगाकर रखें और उसके बाद पानी से धो लें। इससे आपकी डैंड्रफ की समस्या दूर होने लगेगी, और बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।

(ट्राईकोलॉजिस्ट, हेल्थ एंड ग्लोरी क्लिनिक (खारघर, मुंबई) की डॉक्टर प्रियंका गडगे के इनपुट्स के साथ।)

मूल स्रोत –Does using lemon juice on hair make it grey?

अनुवादक –Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source