... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मैं 13 वर्षीय लड़की हूं। मेरे मुंह के आसपास का हिस्सा काफी डार्क है। ये काफी भद्दा दिखता है और मुझे इससे छुटकारा नहीं मिल रहा है। मैं इस समस्या से कैसे राहत पा सकती हूं? मेरा मार्गदर्शन करें। पढ़ें : चुकंदर (बीटरूट) के पेस्ट से काले होंठों को हल्का करें
इस सवाल का जवाब डॉक्टर किरण लोहिया दे रही हैं।
गुलाबी और कोमल होंठ हर महिला की चाहत होती है। गुलाबी होंठ चेहरे को चमकदार बनाकर खूबसूरती मे चार चांद लगा देते हैं। होंठ चेहरे का नाजुक हिस्सा हैं। लेकिन यदि होंठों के पास दाग-धब्बे हो जाएं, तो ये आपकी सुंदरता को बिगाड़ देते हैं।
क्या आप अपने होठों को बहुत ज्यादा चाटती या रगड़ती हैं? आमतौर पर ऐसे लड़कियों या लड़कों के मुंह के आसपास कालापन देखा जाता है, जो बार-बार अपने होठों पर जीभ फेरते रहते हैं। होठों को ज्यादा रगड़ने या इन पर ज्यादा जीभ फेरने से आसपास के हिस्से में इन्फ्लमैशन होने लगती है और इसका परिणाम ये होता है कि ये हिस्सा डार्क होने लगता है। इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आपको इस हानिकारक आदत से बचना चाहिए।
इसके अलावा आप समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना लिप बाम लगाना शुरू करें। एक उपाय ये भी है कि आप नियमित रूप से मुंह के आसपास के हिस्से को किसी स्ट्रोंग क्रीम से मोश्चोराइज करें।
अगर इन सबके बावजूद भी कालेपन से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो आप किसी अच्छे डर्मटालॉजिस्ट से सलाह ले सकती हैं। वही आपको इस समस्या से निजात दिलाने के लिए किसी बेहतर क्रीम की सलाह दे सकता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock