जानिये आपकी स्किन के लिए कैसा टोनर रहेगा सही

ड्राई, सेंसटिव और ऑयली स्किन के लिए किस तरह के टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

क्या आप टोनर का इस्तेमाल करते हैं? और क्या आप टोनरअपने स्किन टाइप को ध्यान में रखकर खरीदते हैं। चलिये टोनर के बारे में बात करने से पहले जान लें क्यों करते हैं इसका इस्तेमाल। टोनर का इस्तेमाल स्किन को क्लिन, मॉश्चराइज़ और सॉफ्ट करने के लिए करते हैं। टोनर बहुत ही लाइट टेक्सचर का होता है जिसके कारण ये आसानी से स्किन में चला जाता है। कॉस्मेटॉलोजिस्ट नंदिता दास ने इस बात की जानकारी दी है कि किस तरह के टोनर का इस्तेमाल स्किन टाइप के अनुसार की जाती है।

ऑयली स्किन के लिए: स्किन से अवांछित ऑयल और चिकनाई निकालने के लिए टोनर के साथ एस्ट्रिजेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से रोमछिद्र या पोर्स सिर्फ टाइट ही नहीं होते हैं बल्कि अतिरिक्त चिकनाई का निकलना भी कम होता है। अगर एल्कोहल की मात्रा ज्यादा है तो ये निश्चित रूप से एसट्रिजेंट है, जो ऑयली स्किन के लिए सही है। इसके साथ ही प्रोडक्ट में विटामिन सी होना चाहिए जो त्वचा के सूजन और किसी भी प्रकार के लालिमा से कम करने में मदद करता है।

रूखी त्वचा के लिए- अगर आप रूखी त्वचा से परेशान हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि क्या करें तो आपके लिए ये सलाह हैं कि टोनर को खरीदने के समय इस बात का ख्याल रखें कि उसमें हायालुरोनिक एसिड (hyaluronic acid) हो। इससे स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटेड होता है। इसके बाद आप मॉश्चराइज़र भी लगा सकते हैं।

मिश्रित त्वचा(For combination skin): अगर आपका टी-ज़ोन बहुत ऑयली है तो आप ऑयल एब्सॉरब करने वाले टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि आप इसका इस्तेमाल फेस के रूखे जगह पर न करें। आप इस टोनर का इस्तेमाल चिन यान ठोड़ी, कपाल और नाक के लिए भी कर सकते हैं। आप माइल्ड मॉश्चराइजिंग टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके स्किन को मॉश्चराइज़ करने के साथ-साथ स्किन को ऑयली नहीं होने देता है।

संवेदनशील त्वचा के लिए- संवेदनशील त्वचा के लिए वाटर मिस्ट सबसे सही टोनर जैसा काम करता है। ये दोनों लाइट और मॉश्चराइजिंग होता है जो स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। आप इस टोनर पर अपने फेस पर स्प्रे भी कर सकते हैं या रूई के गोले में लगाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस टोनर को अपने हथेलियों में लेकर फेस पर लगा सकते हैं।

चित्र स्रोत:Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source