... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मैं 29 वर्षीय पुरुष हूं। मैंने हाल ही में नोटिस किया है कि मेरे बाल झड़ रहे हैं। मेरा काम बहुत तनावपूर्ण है और बहुत मुश्किल से पूरी नींद ले पाता हूं। क्या तनाव मेरे बालों के झड़ने का कारण हो सकता है? इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या करूँ। पढ़ें: बाल झड़ते हैं तो ट्राई करें ये ‘एक-मिनट नुस्ख़ा’
वास्तव में बाल झड़ने के कई कारण हैं और तनाव इनमें से एक है। अत्यधिक तनाव के कारण शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है और लगातार चिंता बढ़ने से बाल गिरने के समस्या शुरू हो जाती है। जर्नल ऑफ़ इन्वेस्टिगेटिव डर्मटालजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, तनाव केटाजन (ये बाल चक्र में एक चरण है, जहां बालों का विकास थम जाता है) को प्रभावित कर बालों का विकास रोक देता हैं और बालों को नुकसान भी पहुंचता सकता है। तनाव का स्तर लंबे समय तक बने रहने से बालों के गिरने का कारण बन सकता है।
काम के तानाव के अलावा नींद की कमी भी इसका मुख्य कारण हो सकता है। जीन, डायट, लाइफस्टाइल आदि भी इस समस्या के कारण हो सकते हैं। अगर आपके बालों के गिरने के यह पहली अवस्था है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। इसके लिए ये आसान उपाए अपनाएं।
अगर आपको लगता है कि आपके बाल ज़रुरत से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आपको ट्रिकोलोजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। वही इस समस्या का बेहतर सुझाव दे सकता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock