क्या रक्त को शुद्ध करने वाली दवाएं (blood purifiers) मुहांसों का आना रोक सकती है?

क्या आपके चेहरे पर बार-बार मुहांसे आ जाते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this English.

अनुवादक -Mousumi Dutta

मेरे चेहरे पर बार-बार मुंहासे आ जाते हैं और इससे बचने के लिए कई तरह के लोशन और क्रीम का इस्तेमाल करके मैं थक गई हूँ। लेकिन वे बार-बार आ ही जाते हैं। क्या ब्लड को प्योर करने वाली दवाएं इस मामले में कुछ काम करेंगी?

बाहर के प्रदूषण भरे वातावरण के कारण लगातार पिंपल्स और एक्नों का हमला स्किन पर होता रहता है। बॉडी में अत्यधिक मात्रा में हीट, पौष्टिकता की कमी, डिहाइड्रेशन और रक्त में अशुद्धियों के कारण मुहांसों बार-बार स्किन पर आते रहते हैं। इसके लिए आपको साफ-सफाई का ध्यान रखना पड़ेगा और मुहांसों के आने के कारण का पता लगाना पड़ेगा।

त्वचा विशेषज्ञ डॉ. शेफाली त्रासी नेरूरकर का कहना है कि ब्लड प्यूरीफायर्स मुहांसों का आना कम करने में मदद करते हैं। उनके अनुसार जब शरीर में विषाक्त पदार्थ और अशुद्धियां अत्यधिक मात्रा संचार होने लगते हैं तब लीवर, किडनी और लिम्फैटिक सिस्टेम शरीर से टॉक्सिन्स नहीं निकाल पाते हैं। इसके लिए शरीर से टॉक्सिन को निकालना पड़ेगा तभी स्किन हेल्दी रहेगी।

इस मामले में डॉ. शेफाली कुछ सलाह दे रही जिनके मदद से ब्लड शुद्ध हो सकता है-

• पर्याप्त मात्रा में पानी पीने शरीर से टॉक्सिन निकल जाता है।

• सुबह खाली पेट गुनगुना गर्म पानी पी सकते हैं। या नींबू पानी भी इस मामले में बहुत काम करता है। तुलसी का पत्ता भी इसमें बहुत काम करती है।

• लहसुन भी रक्त को साफ करने में बहुत काम करता है। दिन में दो-तीन लहसुन का पेस्ट अपने डायट में शामिल कर सकते हैं। आप परांठा, करी या सूप में लहुसन को शामिल कर सकते हैं।

• आंवला भी शरीर को डिटॉक्सफाई करने में बहुत काम करता है।

• यहां तक कि करेला भी ब्लड प्यूरीफाई का काम करता है। आप फलों के रस में करेला को डालकर भी पी सकते हैं।

• सोने के पहले कैमोमाइल टी भी बहुत कामगर रूप से काम करता है।

चित्र स्रोत- Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source