... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मेरी आंखों के नीचे डार्क सर्कल और झुर्रियां हो गयी हैं। क्या इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कोई एक्सरसाइज है? मेरा मार्गदर्शन करें। पढ़ें- डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर का करें ऐसे इस्तेमाल
इस सवाल का जवाब फेस योगा एक्सपर्ट डेनियल कोलिन्स दे रही हैं।
फेस के लिए एक योग एक्सरसाइज़ होती है, जिसे "सर्कल द आइज" कहा जाता है। आप इस योग के ज़रिये अपने चेहरे से काले निशान से छुटकारा पा सकती हैं। इसे करने के लिए आप अपनी बीच के उंगलियों को वहां रखें, जहां आपकी आइब्रो शुरू होती हैं। अब अपनी आइब्रो के ऊपर से शुरू करते हुए आंखों के आसपास आराम से दबाव बनाएं। थोड़ी देर तक ऐसा करते रहें। उसके बाद अपने चिक्बोन्स (cheekbones) को अपनी आंखों की भीतरी कार्नर तक ले जाएं। इसी तरह इस क्रिया को विपरीत दिशा में दोहराते हुए थोड़ी गति बढ़ाएं। इससे आपको आँखों की झुर्रियां कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे आपके डार्क सर्कल कम तो होंगे ही साथ ही मांसपेशियों को आराम भी मिलेगा। अब अपनी तर्जनी उंगलियों से आंखों के नीचे आराम से बाहर की ओर सहलाएं। इस हिस्से में आराम पाने के लिए चार बार ऐसा करें। इससे इस क्षेत्र से टोक्सिन दूर करने और इस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन व ऑक्सीजन में वृद्धि करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
हेल्थ डॉट इंडिया डॉट कॉम का सुझाव
आंखों के नीचे की त्वचा, आपके चेहरे की त्वचा की तुलना में बहुत पतली होती है, इसलिए इस योग को करते समय अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। इस हिस्से में कोई तेल ग्रंथि नहीं होती है इसलिए आप आई जेल या क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस हिस्से को हाइड्रेटेड रखने के लिए और लाइनों व झुर्रियों को रोकने के लिए, इस क्रिया को हर रात करें। आप एलोवेरा, विटामिन ई और सी वाला जैल भी ट्राई कर सकती हैं। इससे स्किन अच्छी रहेगी और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
थकी आँखों को आराम पहुंचाने का एक दूसरा तरीका यह है कि आप अपनी आंखों पर आइस कोल्ड टीबैग रख सकती हैं। विशेषकर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी बैग। एक अन्य तरीका यह है कि आप एक तौलिये में आइस बांधकर आँखों पर रखें। यकीनन इस नेचुरल उपाय से आपको डार्क सर्कल से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
चित्र स्रोत - Shutterstock