क्या शहद रोक सकती है बालों का झड़ना?

क्या आपने कभी किया है बालों पर शहद का इस्तेमाल?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

मेरे बाल मीडियम लंबाई के हैं और पिछले कुछ महीनों से मैं महसूस कर रही हूं कि मेरे बहुत बाल झड़ रहे हैं।  मैं डॉक्टर के पास जाने से पहले कुछ घरेलु उपायों का इस्तेमाल करके देखना चाहती हूं। मैंने कहीं पढ़ा था कि शहद बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। क्या शहद का इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना रूक जाता है? प्लीज़ सलाह दीजिए।

इस सवाल का जवाब साउथ मुंबई के आईना सलून की ओनर ब्यूटी एक्सपर्ट शैलजा राव दे रही हैं।

शहद एनर्जी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसका सेवन किया जा सकता है और शरीर पर बाहरी रूप से इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे बालों के झड़ने की समस्या पर असर तो पड़ता है लेकिन बहुत अधिक नहीं। ये बाल झड़ना रोकता है, बालों की ग्रोथ बढ़ाता है लेकिन सिर्फ एक हद तक। ये समस्या का स्थायी उपचार प्रदान नहीं करता। ये बालों के झड़ने को रोक नहीं सकता, सिर्फ कंट्रोल कर सकता है।

हेयरफॉल यानी बाल झड़ना अमूमन रूखे और अस्वस्थ स्कैल्प के कारण होता है। शहद स्कैल्प को मॉश्चर देता है। शहद के इस्तेमाल से स्कैल्प और बालों में मॉश्चर बना रहता है जिससे स्कैल्प में खुजली और डैंड्रफ की समस्या नहीं होती। शहद के एंटीफंगल तत्व इंफेक्शन को दूर रखते हैं और इस तरह से बालों को स्वस्थ बनाते हैं। ये सभी चीज़ें बालों का झड़ना कंट्रोल करती हैं। (शहद के सभी फायदे जानिये)

शहद बहुत अच्छा कंडीशनर भी है। इसमें काफी अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये फॉलिकल्स (follicles) को पंप करते हैं जिससे बालों का झड़ना कम होता है और ग्रोथ बढ़ती है। शहद को प्याज़ या दही के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आपकी स्कैल्प, बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप शहद को सीधा स्कैल्प पर लगाएं या फिर ऑलिव ऑयल के साथ मिला लें।

इस तरह से शहद आपके बालों को कुछ हद तक लाभ तो पहुंचा सकता है लेकिन ये स्थायी उपचार के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

मूल स्रोत –Can honey help reduce hair fall? (query)

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source