दाने फोड़ने के बाद चेहरे पर दाग के निशान से बचने के लिए क्या करें?

चेहरे के दाने फोड़ने से पहले इन बातों को जरूर जान लें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 10, 2017 1:34 PM IST

चेहरे पर दाने होना एक आम समस्या है। इससे आपकी सुंदरता कम हो जाती है। कई लोग इन दानों को हाथ फोड़ देते हैं। आपको बता दें इन्हें हाथ से फोड़ने पर चेहरे पर दाग के निशान रह सकते हैं। इतना ही नहीं आपको काफी दर्द हो सकता है और खून भी आ सकता है। अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे से दाने हट जाएं और दाग भी ना रहे तो ब्यूटी एक्सपर्ट नंदिनी अग्रवालआपकी मदद कर सकती हैं। क्या आप चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के उपाय जानते हैं? नंदिनी आपको कुछ टिप्स दे रही हैं, जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।

हाथ धोएं- अगर आप बिना हाथ धोए चेहरे का कोई हिस्सा टच करेंगी, तो इससे हालत ज्यादा खराब हो सकती है। यानि आपके गंदे हाथों से बैक्टीरिया फैल सकता है जिससे फेस पर कई सारे ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। इसलिए दाने फोड़ने के बाद हाथों को अच्छी तरह धोएं।

प्रभावित हिस्से को खरोंचे नहीं- दाने फोड़ने के बाद प्रभवित हिस्से पर खुजली होना आम है। इसलिए इस हिस्से को ज्यादा टच न करें। ऐसा करने से आपको दर्द हो सकता है और दाग का निशान बन सकता है।

पपड़ी ना उतारे- ध्यान रहे कि अगर दाने पर पपड़ी जम गई है, तो आपको उसे नहीं उतारना चाहिए। इससे दाना जल्दी ठीक होता है। पपड़ी उतारने से आपके चेहरे पर दाग का निशान रह सकता है।

Read this in English 

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock