स्किनकेयर और हेयरकेयर प्रॉबल्म? शहनाज़ हुसैन से जानिए जवाब़

आपके सवालों का जवाब़!

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

हर उम्र में लड़की अपने लुक को लेकर सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। और लुक में हेयर और स्किन का केयर ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। जाहिर है इसको लेकर तरह-तरह के सवाल उनके दिमाग में चलते रहते हैं। चलिये ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन दे रही हैं जो न सिर्फ आपकी जिज्ञासा को पूरी करेंगे वरन् आपकी सौन्दर्यता में भी चार चांद लगा देंगे।

1. शुद्ध और नैचुरल नारियल तेल की पहचान कैसे करेंगे?

वैसे तो नारियल तेल बाल से लेकर स्किन सभी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन मुश्किल इसकी शुद्धता की पहचान करना होता है। वैसे तो शुद्ध नारियल तेल की पहचान स्वाद और गंध से की जा सकती है। और सबसे बड़ी पहचान ये है कि शुद्ध तेल बिल्कुल सफेद रंग का होता है। आजकल मार्केट में कोल्ड प्रेस्ड ऑयल ही ज्यादा मिलते हैं इसलिए इसकी पहचान सबसे पहले कर लें। किसी भी प्रख्यात कंपनी को बोतल के लेबल पर प्योर और ऑर्गनिक लिखना लाज़मी होता है इसलिए नारियल तेल खरीदने के समय इसकी जांच कर लें।

2. ऑयली हेयर के लिए कौन-सा तेल लगाना और कितने मात्रा में लगाना सही होता है?

ये तो शायद ही किसी को पता हो कि जिनके बाल ऑयली होते हैं उनको तेल नहीं लगाना चाहिए। हां, अगर बालों को बहुत ही चिपचिपे रूसी हैं तो शुद्ध ऑलिव ऑयल गुनगुना गर्म करें। इस तेल को स्कैल्प पर रूई के गोलों के मदद से लगायें। लेकिन धीरे-धीरे मसाज करके इसको लगायें इससे फ्लेक्स निकल जाते हैं। अगर सर्दी के दिनों में बाल बहुत ड्राई और स्कैल्प ऑयली लग रहा है तो ऑलिव ऑयल या तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. ऑयली स्किन में नारियल तेल का इस्तेमाल करना सही है?

ऑयली स्किन के लिए नारियल तेल या प्रेस्ड ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा के पोर बंद हो जाते हैं जिससे मुंहासे या एक्ने आने लगते हैं। यहां तक कि दूध या दूध का क्रीम भी ऑयली स्किन पर नहीं लगाने चाहिए।

4. क्या आई लाइनर या हेयर कलर लगाने के साइड इफेक्ट्स होते हैं?

अगर आई लाइनर में लेड है तो इससे एलर्जी या खुजली हो सकती है। उसी तरह हेयर डाई लगाने पर किसी किसी को पिग्मेन्टेशन या स्किन के रंग में बदलाव की समस्या भी होती है। यहां तक कि इसके कारण बाल रूखे, दो मुँहे और झड़ने भी लगते हैं।

स्रोत:

अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन

चित्र स्रोत:

सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source