त्वचा के लिए क्यों ज़रूरी है विटामिन ई ?

कैसे रखें अपनी स्किन को हमेशा यंग ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

विटामिन ई कैप्सूल्स, हमारी स्किन और बालों के लिए वरदान माने जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर यह विटामिन ई आपकी डाइट का महत्त्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए जिससे आप इससे मिलने वाले सारे फायदों का लाभ लें सकें। आपकी स्किन को उम्रदराज़ दिखने से रोकने के लिए और फेशियल करने के लिए विटामिन ई एक बेहतरीन चुनाव है। पढ़ें - क्या आपको पता है कि विटामिन ई के सेवन से दिमाग स्वस्थ हो सकता है?

हमारी त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ शेफाली त्रासी नेरुकर, यहाँ विटामिन ई के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब विस्तार दे रही हैं।

1 – विटामिन ई एंटीएजिंग सप्लीमेंट के रूप में कैसे काम करता है ?

विटामिन ई एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है जो मालीकूल्स(molecules)के ऑक्सीडेशन को रोककर, फ्री रैडिकल्स के बनने की प्रक्रिया में कमी लाता है। ये फ्री रैडिकल्स अक्सर स्किन की कोशिकाओं को खराब कर देते हैं।

2 – विटामिन ई को लेने का सबसे सही तरीका क्या है – कैप्सूल या क्रीम ?

विटामिन ई को कैप्सूल के रूप में इस्तेमाल करना ही सबसे आसान और असरदार तरीका है। ये 100% विटामिन ई ऑयल  से बने होते हैं और स्किन पर लगाते ही सीधे असर करते हैं। मरहम या क्रीम में विटामिन ई की मात्रा कम होती है, जिसके कारण आपको बेहतरीन रिजल्ट्स पाने के लिए कई बार अधिक मात्रा में लगाना पड़ेगा।

3 – क्या ये कैप्सूल सभी प्रकार के स्किन के लिए उपयोगी हैं ?

हाँ, ये कैप्सूल सभी टाइप कि स्किन के लिए सही है। एक प्राकृतिक एमोलिएन्ट (emollient) होने के कारण, यह रुखी त्वचा के लिए अधिक असरदार होता है और यहीं कारण है कि ये हमें उम्रदराज दिखने से बचाते हैं और स्किन को यंग बनाये रखते हैं। और इसीलिए इसे खाज खुजली वाली स्किन पर भी आसानी से प्रयोग कर सकते हैं।

4 – विटामिन ई कैप्सूल को कैसे इस्तेमाल करें ?

इस कैप्सूल को आप अपने मॉश्चराइज़र , लोशन या स्क्रब में मिलाकर सीधे चेहरे और गर्दन पर लगायें। आप ऑयल को सीधे अपने आँखों के नीचे और चेहरे पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ सकते हैं। इस आयल का इस्तेमाल हमेशा गीली त्वचा पर ही करें।पढ़ें - सौन्दर्य टिप #27: विटामिन ई तेल से स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करें

5 – एक दिन में कैप्सूल को कितनी बार प्रयोग करें ?

आप विटामिन ई कैप्सूल्स को सीधे तौर पर या अपने फेस पैक में मिलाकर दिन में दो बार इसका प्रयोग कर सकते हैं। ज्यादा इस्तेमाल से साइड इफ़ेक्ट का खतरा हो सकता है। दिन खत्म होने पर इस लगायें और रात भर लगा रहने दें।

6 – विटामिन ई कैप्सूल्स के साइड इफेक्ट्स क्या हैं ?

विटामिन ई कैप्सूल के साइड इफ़ेक्ट कम ही देखने को मिलते हैं। हालांकि कभी- कभी देखा गया है कि इसके साइड इफ़ेक्ट से स्किन पर रैशेज हो जाते हैं। अगर आप रोजेसा (rosacea) से पीड़ित है तो यह उसे और भी बिगाड़ सकता है। विटामिन ई के एंटी कोऐग्यलन्ट(coagulant) होने के कारण यह ब्लीडिंग को बढ़ा सकता है और खून जमने कि क्षमता को कम कर सकता है। हालाँकि यह तभी होता है जब आप विटामिन ई की मुंह से लेने वाली खुराक की मात्रा बहुत अधिक ले लेंगे।

7 – विटामिन ई के कैप्सूल लेते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए ?

हमेशा 100% विटामिन ई आयल वाली कैप्सूल का ही प्रयोग करें। आप इसे अपने घर पर ही अपनी सुविधानुसार फेस पैक ,क्रीम या लोशन में मिलाकर इस्तेमाल करें। सस्ते कि बजाय आप लोकप्रिय और मशहूर ब्रांड्स का प्रयोग करें।

मूल स्रोत - Vitamin E capsules for skin — all you need to know!

अनुवादक - Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source