ब्यूटी पार्लर का खर्चा बचाएं, घर पर आसानी से करें फ्रूट फेशियल!

फ्रूट फेशियल अगर घर में किया जाए तो बस कुछ मिनटों में हो जाता है। जानिये कैसे करें ये फेशियल।

WrittenBy

Written By: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

आप अक्सर फेशियल करवाने पार्लर जाती होंगी। वहां वक्त के साथ-साथ खूब पैसे भी खर्च करती होंगी। साथ ही पार्लर में फेशियल के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले उत्पादों में केमिकल्स भी होते हैं, जो रिऐक्शन भी कर सकते हैं। लेकिन अब इसकी ज़रूरत नहीं। आप बहुत आसानी से घर में अपना फेशियल कर सकती हैं। हम आपको एक ऐसे ही फ्रूट फेशियल के कुछ आसान स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं।

सामग्री

कच्चा आलू, कद्दूकस किया हुआ

पपीते का गूदा

मुल्तानी मिट्टी (सफेद)

अर्जुन छाल

दूध

नींबू

विधि

  • दूध में नींबू डालें। इस मिक्सचर से चेहरे की 5 मिनट कर सफाई कीजिए। फिर कॉटन की मदद से चेहरा साफ कर लीजिए।

  • कद्दूकस किए हुए आलू से चेहरे की 5 मिनट तक मसाज करे। इससे आपका चेहरा नैचरली ब्लीच हो जाएगा।

  • अब पूरे चेहरे पर पपीते का गूदा लगा लीजिए और 10 मिनट तक उसे छोड़ दीजिए।

  • 10 मिनट बाद इस गूदे से 5 मिनट कर चेहरे की मसाज करें।

  • बचे हुए पपीते के गूदे में मुल्तानी मिट्टी, थोड़ी सी अर्जुन की छाल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को अंडर आइज़ छोड़कर पूरे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

  • पैक को निकालने से पहले 5 मिनट मसाज करें।

  • फिर गुलाबजल के क्यूब (गुलाबजल को पहले से जमाकर रखें) को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद चेहरा साफ कर लें।

[videoinfinite id="C1gH55bv4tc" height="400" width="600"]

वीडियो स्रोत – Care World TV/Youtube

चित्र स्रोत – Getty Images

 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source