इन ग़लतियों की वजह से आपकी आंखें दिख सकती हैं बूढ़ी!

उम्र बढ़ने के पहले संकेत आपके आंखों के पास ही दिखते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 27, 2017 3:48 PM IST

जैसा कि पुरानी कहावत है कि आपकी आंखें आपकी आत्मा का आईना हैं। वे आपके चेहरे की खासियत बन सकती हैं और आपकी सुंदरता को बढ़ा सकती हैं। लेकिन अफसोस की बात है, जहां आप अपने चेहरे पर सबसे अच्छी क्रीम लगाते हैं, सबसे अच्छे फेशियल्स और ट्रीटमेंट कराते हैं, वहीं आपकी आंखों के नीचे की त्वचा को नज़रअंदाज़ किया जाता है। वहां की त्वचा आपके चेहरे की त्वचा के मुकाबले बहुत पतली होती है। यहां सीबम वाले ग्लैंड्स, कोलाजन और इलास्टिन कम होते हैं और यहां घर्षण होने की उम्मीद भी ज़्यादा होती है। इसीलिए उम्र बढ़ने के पहले संकेत आपके आंखों के पास ही दिखते हैं। इसलिए अपनी आंखों पर थोड़ा ध्यान और ये 6 काम कभी ना करें जिनसे आपके की उम्र ज़्यादा दिखती है।

1. आप ग़लत दिशा में मसाज करते हैं

जैसा कि हमने पहले ही कहा, आपकी आंखों की त्वचा बहुत पतली होती है। आंखों के आसपास की त्वचा पर बहुत ज़ोर देकर मसाज करने से वहां महीन लकीरें और झुर्रियां हो सकती हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी भी हो सकती है कि आपकी आंखों के नीचे की त्वचा में लगातार गतिविधि होती रहती है (हम  दिनभर में लगभग 10,000 बार पलकें झपकाते हैं)। ग़लत दिशा में नाज़ुक त्वचा की मालिश कर या खींचकर त्वचा का तनाव ना बढ़ाएं। हम आपको ये एक टिप दे रहे हैं: जब भी आंखों का मेकअप साफ करें या आंखों की मालिश करें, अपनी आंखों के अंदर वाले कोने से शुरु करते हुए बाहर की तरफ मसाज करें।

2. आंखों के नीचे की त्वचा की स्क्रबिंग

कभी-कभार आपकी त्वचा को एक्सफॉलिएट करना ठीक है। लेकिन अपनी आंख के नीचे की त्वचा को छोड़ दें। चेहरा साफ़ करते समय आंखों के नीचे की त्वचा की स्क्रबिंग के कारण वहां छोटे-छोटे घाव हो सकते हैं। कटी-फटी रक्त वाहिकाओं के कारण वहां की त्वचा काली और गहरी दिख सकती हैं और डार्क सर्कल्स दिख सकते हैं। बेहतर है कि आप अपनी आंखों के साथ ऐसा कुछ ना करें। अगर वहां गहरी सफाई की ज़रूरत है तो रूई पर थोड़ी-सा क्लिंज़र लेकर हल्के से सफाई करें।

3. अपनी भौहों पर ध्यान न देना

आपकी आईब्रोज़ के बढ़े हुए बालों या यूं कहें कि मोटी आईब्रोज़ का फैशन इन दिनों खूब है। यह अच्छे स्वास्थ्य, जवानी और जीवन शक्ति का संकेत है। भौहों के बालों का पतला होना और छोटे-छोटे पैच में उनका बढ़ना बुढ़ापे का संकेत है। एक अच्छी आईब्रो पेंसिल के साथ इस समस्या को छुपाएं, खाली पैच को भरें और हर रात अच्छी क्वालिटी वाले ऑलिव ऑयल के साथ आपकी आईब्रोज़ की मालिश करें।

4. आप आईब्रोज़ को उखाड़ती हैं

कभी-कभी, आपकी आइब्रो का आकार आपके आंखों की उम्र ज़्यादा दिखा सकता है। नीचे की ओर झुकी हुई, घनी आइब्रो आंखों को ढंक देती है और इसलिए आपकी उम्र ज़्यादा लगती है। अपनी ब्यूटीशियन को आपकी आइब्रो को एक ऐसा आकार देने के लिए कहें जो घुमाव की बजाय एक छोटी सी कमान जैसी या नुकीले आकार वाली हो।

5. आप कम सोते हैं

अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिल रही है, तो यह आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स दिखना शुरू हो सकते हैं। आंखों के आसपास खून का संचार कम होने की वजह से काले घेरे हो जाते हैं, जो ख़राब नींद की वजह से भी होता है। आपकी आंखों के आसपास की त्वचा जितनी काली दिखेगी आपकी उम्र उतनी ज़्यादा दिखेगी।

6. आप ग़लत क्रीम लगा रहे हैं

एक बड़ी ब्यूटी मिस्टेक जो हम में से बहुत लोग करते हैं वह यह है कि हम अपनी आंखों के नीचे की त्वचा के लिए आम क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। चूंकि आपकी आंखों के आसपास की त्वचा नाजुक होती है, इसलिए आपकी नियमित क्रीम इस नाजुक त्वचा पर कठोर साबित हो सकती है। यहां आंखों के लिए बनी विशेष क्रीम ही लगाएं और क्रीम को रगड़ने की बजाय हल्के से लगाएं और थोड़ी देर लगाए रखने की कोशिश करें।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source