Skin Care Tips: सर्दियों में कैसा हो स्किन केयर रूटीन, जानें शहनाज़ हुसैन से

सर्दियों में नॉर्मल और ड्राई स्किन हो या कॉम्बिनेशन, हर तरह की स्किन में अलग-अलग तरह से ठंड का असर और स्किन प्रॉब्लम्स दिखायी पड़ती हैं। इन्ही स्किन प्रॉब्लम्स को आसानी से हैंडल करने के लिए कुछ टिप्स दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्विन शहनाज़ हुसैन।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 9, 2019 10:58 AM IST

मौसम में अचानक बदलाव से त्वचा, स्कैल्प, होठों और नाखूनों पर काफी प्रभाव पड़ता है। ठंड के मौसम की तेज हवाओं से त्वचा ड्राई और फ्लेकी बनने लगती है। साथ ही इस मौसम में होठों का फटना भी शुरू हो जाता है (Skin Care Tips),  सर्दियों में नॉर्मल और ड्राई स्किन हो या कॉम्बिनेशन, हर तरह की स्किन में अलग-अलग तरह से ठंड का असर और स्किन प्रॉब्लम्स दिखायी पड़ती हैं। इन्ही स्किन प्रॉब्लम्स को आसानी से हैंडल करने के लिए कुछ टिप्स दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्विन शहनाज़ हुसैन। ( Winter Skin Care Tips)

कैसे होती है ठंडियों में त्वचा को परेशानी:

ठंडियों के मौसम के शुरूआती दिनों में त्वचा को क्रीम, माइश्चराइजर, फलों, पेय पदार्थो तथा अच्छी डायट की मदद से नमी और पोषण देनी चाहिए। सर्दियों की शुरुआत में मौसम में आर्द्रता की कमी से त्वचा में खिंचाव आना शुरू हो जाता है। जैसे ही वातावरण में ही नमी कम होना शुरू होती है वैसे ही ड्राईनेस, पिम्पल्स वाली स्किन के लिए परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। इस मौसम में त्वचा की नमी कम होने लगती है और ऐसे में स्किन को मॉश्चराइज्ड रखना ज़रूरी है। त्वचा में नमी की लगातार कमी से त्वचा में ड्राईनेस, फ्लेकीनेस, खुरदरापन तथा रैशेज़ दिखायी पड़ने  लगते हैं।

सर्दियों के मौसम में स्किन का ध्यान रखने के लिए फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स (Winter Skin Care Tips by Shahnaaz Hussein):

मेकअप ज़रूर उतारें:

त्वचा से मेकअप तथा प्रदूषण की वजह से जमी गन्दगी को हटाने के लिए त्वचा की क्लींजिंग अत्याधिक जरूरी हो जाती है। त्वचा पर क्लींजर की मदद से हल्के से मालिश कीजिए तथा गीली काटन वूल से साफ कर दीजिए। गीली काटन वूल त्वचा से किसी भी प्रकार की नमी को नहीं सोखती जिसकी वजह से त्वचा में ड्राईनेस बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।

सनस्क्रीन कभी ना भूलें:

सर्दियों के मौसम में दिन के समय त्वचा को धूप की किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन का उपयोग कीजिए। सूर्य की गर्मी की वजह से त्वचा में नमी में कमी आ जाती है। अधिकतर सनस्क्रीन में माईस्चराईजर होते है। जिन्हें लगाने से आपको सन प्रोटेक्शन के साथ मॉश्चराइजेशन का भी फायदा मिलता है।

मेकअप से पहले मॉश्चराइज़र है ज़रूरी:

माइस्चराईजर क्रीम तरल पदार्थ के रूप में उपलब्ध होते है। तरल माइस्चराईजर को फाउंडेशन लगाने से पहले प्रयोग करना चाहिए। जब भी त्वचा में रूखापन बढ़ना शुरू होता है तभी त्वचा पर लिक्विड  माईस्चराईजर का प्रयोग कीजिए।

नाईट क्रीम का करें इस्तेमाल:

त्वचा पर नाईटक्रीम लगाने से त्वचा चिकनी तथा मुलायम हो जाती है। जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है। त्वचा की क्लींजिंग के बाद त्वचा पर पोषक क्रीम लगाकर त्वचा के उपरी तथा नीचले हिस्सों में अच्छी तरह मालिश करनी चाहिए तथा इसके बाद क्रीम को गीली काटन वूल से साफ करना चाहिए। आंखों की बाहरी त्वचा के इर्द-गिर्द क्रीम लगाकर 10 मिनट बाद इसे गीले काटन वूल से धो डालना चाहिए।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए खा रहे हैं सलाद, तो ना करें ये ग़लतियां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source