
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 17, 2023 6:31 AM IST
How to prevent hair fall: बालों को खूबसूरती का आइना कहा जाता है। बालों का हेल्दी, सॉफ्ट और सुंदर होना बहुत जरूरी है। सुंदर बालों के लिए उनकी देखभाल बहुत जरूरी है। लेकिन, कई बार अच्छी तरह केयर ना करने, अनुवांशिक कारणों या प्रदूषण जैसे बाहरी कारणों के चलते हेयर फॉल होने लगता है। जब बाल गिरना शुरू करते हैं तो लोग परेशान हो जाते हैं। हेयर फॉल की यह समस्या (Hair Fall Problem) आज युवाओं में भी बहुत अधिक देखी जा रही है और हेयर फॉल की प्रॉब्लम से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन, जरूरी नहीं कि ये तरीके आपको हेयर फॉल रोकने में मदद करें। कई बार सही जानकारी ना होने के कारण लोग हानिकारक केमिकल्स वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या गलत फूड्स या दवाइयों का सेवन भी करते हैं जिससे उनकी समस्या और गम्भीर हो जाती है।
हेयर फॉल रोकने के लिए किस तरह की डाइट और घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं इसके बारे में जानें ब्यूटी और स्किन केयर एक्सपर्ट भारती तनेजा (Beauty Expert Bharti Taneja) से, जिन्होंने हेयर फॉल की प्रॉब्लम से परेशान लोगों के लिए कुछ टिप्स शेयर कीं और साथ ही बताया बालों को पोषण और स्ट्रेंथ देने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। (Expert Tips to prevent hair fall in Hindi.)
ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा (Beauty expert Bharti Taneja) कहती हैं कि, जब बाल झड़ने लगें या हेयर फॉल होने लगे तो यह पता लगाना बहुत जरूरी होता है कि इसकी वजह क्या है। अगर आपको हेयर फॉल के सही कारणों का पता लग जाए तो आधी समस्या वहीं हल हो जाती है। हमारे बाल प्रोटीन से बने होते हैं इसीलिए, प्रोटीन की कमी होने से भी बाल झड़ सकते (Hair fall can be a symptom of protein deficiency) हैं। ऐसे में भारती तनेजा लोगों को अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करने की सलाह देती हैं। भारती तनेजा प्रोटीन के लिए इन फूड्स का सेवन फायदेमंद मानती हैं-
भारती तनेजा के अनुसार, बहुत से लोगों को बालों की सफाई का सही तरीका नहीं पता होता। इसी वजह से उनके बालों को नुकसान पहुंचता है। बालों की साफ-सफाई नहीं करने से डैंड्रफ और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। भारती कहती हैं कि, बाल प्रदूषण और धूल-मिट्टी के सम्पर्क में आते हैं जिससे वे गंदे या चिपचिपे हो जाते हैं।
ड्राई बालों को सप्ताह में 2 बार शैम्पू करने की सलाह देती हैं भारती तनेजा वहीं, ऑइली बालों को हर दूसरे दिन शैम्पू करना चाहिए। इसी तरह वो माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण मानती हैं और अपने हेयर टेक्स्चर के अनुसार बालों के लिए शैम्पू चुनने की सलाह देती हैं।
हेयर फॉल को रोकने के लिए इन सबके साथ-साथ भारती तनेजा ये टिप्स (Tips to prevent hair fall) भी देती हैं और इन्हें फॉलो करने की सलाह देती हैं-