
... Read More
खरबूजा (muskmelon in hindi) जहां खाने में टेस्टी है वहीं शरीर के लिए हेल्दी है। ये विटामिन ए, बी6 और जरूरी न्यूट्रीएंट्स से भरपूर है जो कि शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन आपको जान कर ये हैरानी हो सकती है किन खरबूजे को आप अपने स्किन और बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसे कई और प्रकार से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि पीठ को स्क्रब करने के लिए, हाथों का पिग्मेंटेशन कम करने के लिए और भी बहुत कुछ। तो, आइए आज हम आपको बताते हैं खरबूजे के ब्यूटी बेनिफिट्स (beauty benefits of muskmelon in hindi)
खरबूजा विटामिन सी से भरपूर होता है जो कि स्किन को अंदर से साफ रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसका विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों से लड़ता है और त्वचा को एजिंग से बचाता है। इसके अलावा खरबूजा बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है जो कि स्किन को अंदर से स्वस्थ रखता है और एक स्किन क्लींजर (muskmelon benefits for skin) की तरह काम करता है। इसके लिए आप खरबूजे का जूस निकाल लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लें। थोड़ी देर हल्के हाथों से चेहरा मसाज करें और फिर पानी से अपना चेहरा धो लें।
खरबूजे से आप फेस टोनर बना सकते हैं। दरअसल, इसमें हाइड्रेटिंग गुण होता है जो कि स्किन पोर्स को अंदर से हाइड्रेट करता है। इसके अलावा इसका विटामिन ई त्वचा की बनावट को सही रखने में मदद करता है। इसके लिए खरबूजे का जूस निकाल लें और फिर इसमें गुलाब जल मिला कर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
खरबूजे और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाकर गीले बालों पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए रखें और पानी से बाल धो लें। ये आपके बालों को अंदर स्वस्थ रखने में मदद करेगा, स्कैल्प की सफाई करेगा और इसकी चमक बढ़ाने में मदद करेगा। इसके अलावा आप खरबूजे को पीस कर और इसमें मुल्तानी मिला कर अपने बालो में लगा सकते हैं। ये आपके बालों में जान लाएगा और इसकी बनावट में सुधार करते हुए इसकी चमक बढ़ाएगा।
फटी एड़ियों के लिए खरबूजे का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, ये जहां एड़ियों के लिए स्क्रब के रूप में काम करता है वहीं ये इसे मुलायम बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए खरबूजे के बीजों को निकाल कर और पीस कर रख लें। फिर इसमें एलोवेरा मिला लें। ध्यान रखें कि ये पेस्ट गाढ़ा ही रहे। अब इसे अपनी एड़ियों पर लगा लें और फिर स्क्रब करें। कुछ देर बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर प्यूमिस पत्थर से साफ करके पानी से धो लें।
आप खरबूजे से लिप स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए खरबूजे को पीस लें और फिर इसमें ग्लिसरीन मिला लें। अब इसे अपने लिप्स पर लगाएं। हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद एक कॉटन की मदद से होठों को साफ कर लें।