Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Beauty Benefits Of Jamun Juice: जामुन एक खट्टा-मीठा फल है, जो छोटा और बैंगनी रंग का होता है। कई फायदों से भरपूर जामुन त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। कहते हैं, जामुन डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट फल होता है, क्योंकि यह शुगर लेवल को कम करता है। जामुन खाने के साथ ही आप इसके जूस को पीने के साथ ही त्वचा पर लगा भी सकते हैं। इस फल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, कैल्शियम आदि। त्वचा को लंबी उम्र तक हेल्दी और झुर्रियां रहित बनाए रखना है, तो जामुन के रस का यूं करें इस्तेमाल....
1 विटामिन सी से भरपूर जामुन का जूस त्वचा को हेल्दी बनाता है। हर दिन 5-7 जामुन खाने के साथ ही आप इसका जूस निकाल कर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है।
2 जामुन में पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर के साथ ही त्वचा भी हाइड्रेट रहती है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलात है। खून भी साफ होता है। इसका जूस पीने से स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही शरीर कई अन्य रोगों से भी बचा रहेगा।
3 एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने के कारण त्वचा को हेल्दी बनाता है। निखार आता है। साफ और बेदाग त्वचा पाने के लिए जामुन के रस में शहद मिलाकर लगाएं। लगातार कुछ दिनों तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से त्वचा हेल्दी बनती है।
4 जामुन का जूस बालों को भी शाइन देता है। रूसी की समस्या दूर होती है। विटामिन सी कोलेजन का निर्माण करता है। यह रस सिर के स्कैल्प पर हुए इंफेक्शन, दाने आदि को भी ठीक करता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह जूस बालों को तेज धूप के कारण होने वाले नुकसान से बचाता है। सप्ताह में दो बार जामुन का रस स्कैल्प पर अप्लाई कर सकते हैं।
5 जामुन में मौजूद एस्ट्रिजेंट तत्व स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को निकालते हैं। जामुन के रस में थोड़ा सा आंवले के रस, चावल का पानी मिला लें। इसे त्वचा पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अतिरिक्त तेल बाहर निकलकर त्वचा से चिपचिपा पन दूर हो जाएगा।
इंस्टेंट ग्लो के लिए बड़े काम की पत्ता गोभी, इस तरह यूज करने से मिलेगा 10 मिनट में ग्लोइंग फेस