बर्फ के टुकड़े से पाएं त्वचा की चिपचिप से आज़ादी, इन 5 ब्यूटी प्रॉब्लम्स से भी मिलेगी राहत

बर्फ के टुकड़े आपकी स्किन की सेहत और खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। ब्यूटी पार्लर्स में आइस क्यूब्स का इस्तेमाल कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के लिए किया जाता है। साथ ही आप भी घर में ही अपनी कुछ छोटी-मोटी स्किन प्रॉब्लम्स से राहत के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं त्वचा की किन समस्याओं में काम आती है आइस क्यूब-

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 7, 2020 6:20 PM IST

Ice Cubes For Skin: स्किन को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना फायदेमंद होता है। इसी तरह पानी से चेहरा साफ करने से भी त्वचा हेल्दी, साफ और प्रॉब्लम-फ्री रहती है। लेकिन, क्या आप पानी की जगह बर्फ लगाने के फायदे जानते हैं। जी हां, जमी हुई बर्फ के टुकड़े आपकी स्किन की सेहत और खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। ब्यूटी पार्लर्स में  आइस क्यूब का इस्तेमाल कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के लिए किया जाता है। साथ ही आप भी घर में ही अपनी कुछ छोटी-मोटी स्किन प्रॉब्लम्स से राहत के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकती हैं। (Ice Cubes For Skin in hindi) आइए जानते हैं त्वचा की किन समस्याओं में काम आता है आइस क्यूब-

बर्फ है इन 5 ब्यूटी प्रॉब्लम्स का बेस्ट इलाज (Beauty Benefits Ice Cubes) :

एक्ने-पिम्पल्स

बर्फ आपकी त्वचा को पिम्पल्स (Pimples) जैसी स्किन प्रॉब्लम्स से भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है पिम्पल होने की सबसे आम वजह जो देखी जाती है, वह है चेहरे की ठीक से साफ-सफाई ना करना । हमारे चेहरे पर स्थिति रोमछिद्र या पोर्स में जमा गंदगी ही पिम्पल्स के रुप में चेहरे पर दिखायी पड़ती है। त्वचा में उत्पन्न होने वाला सीबम (sebum), पसीने और धूल-मिट्टी जैसे कणों के साथ मिलकर दानों का आकार ले लेता है और इसे हम चेहरे पर पिम्पल (Pimples Reason) के तौर पर देखते हैं। इसीलिए, जब आप बर्फ से अपनी त्वचा की सफाई करते हैं तो यह छुपी हुई गंदगी साफ होने लगती है। (Ice Cubes for Pimples treatment)

ओपेन पोर्स

त्वचा के रोमछिद्रों का खुलना यानि ओपेन पोर्स  भी लड़कियों की एक बहुत ही कॉमन ब्यूटी प्रॉब्लम है। इससे राहत पाने के लिए आइस क्यूब से त्वचा की मालिश करनी चाहिए। इस तरह बर्फ से मसाज करने से चेहरे की स्किन साफ होती है। किसी क्लिंजर से चेहरा धोने के बाद एक बर्फ का छोटा-सा टुकड़ा चेहरे पर रगड़ें। ऐसा करने से ओपेन पोर्स सिकुड़ने लगते हैं जिससे इनमें गंदगी जमा नहीं हो पाती और चेहरा साफ रहता है। (Ice Cubes For Skin)

चिपचिपी स्किन

बर्फ का टुकड़ा रगड़ने से त्वचा का चिपचिपापन कम होता है। इससे त्वचा हाइड्रेट भी होती है। यह त्वचा को ठंडक भी देती है। चेहरे पर बर्फ लगाने से पसीना और चिपचिप कम होती है। साथ ही इससे चेहरे की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है, जिससे, स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है।

थ्रेडिंग रैशेज़

अक्सर, थ्रेडिंग कराने के बाद त्वचा लाल हो जाती है और उसमें सूजन आ जाती है। ऐसे में बर्फ से मसाज करने से राहत मिलती है। आई ब्रोज़ या अपर-लिप्स की थ्रेडिंग कराने के बाद अगर स्किन पर किसी तरह की समस्याएं दिखें तो वहां बर्फ के टुकड़े से मसाज करें।

वैक्सिंग-बम्प्स

कुछ लड़कियों की स्किन पर वैक्सिंग के बाद छोटे-छोटे दानें और फुंसियां निकल आती हैं। कुछ दिनों बाद इनमें पस भी भर जाता है और खुजली महसूस होती है। अगर आपको भी इसी तरह की कोई समस्या महसूस हो रही है, तो आप बर्फ लगा सकती हैं। हर बार वैक्सिंग के बाद हाथों-पैरों पर बर्फ के टुकड़े से मसाज करें। इससे वैक्सिंग बम्प्स या फुंसियां नहीं होगीं। (Ways to get rid of Waxing)