गुड़हल के फूल हैं स्किन के लिए नेचुरल टॉनिक, इन स्किन प्रॉब्लम्स से मिल सकता है छुटकारा

बालों के साथ-साथ ये खूबसूरत और प्यारे फूल आपकी स्किन की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 14, 2022 2:14 PM IST

Beauty Benefits of Hibiscus Flower: जवाकुसुम या गुड़हल के फूल अपने चटक लाल-गुलाबी रंग और प्यारी-सी खूश्बू के लिए जाना जाता है। गुड़हल के फूल हर मौसम में और हर प्रकार की जलवायु वाले क्षेत्रों में आसानी से देखे जा सकते हैं। गुड़हल के फूलों और पत्तियों में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल्स कंट्रोल करने में मदद करते हैं। वहीं, बहुत से लोग बालों की हेल्थ और वॉल्यूम बढ़ाने के लिए भी गुड़हल के फूलों का पेस्ट अपने बालों में लगाते हैं। लेकिन, बालों के साथ-साथ ये खूबसूरत और प्यारे फूल आपकी स्किन की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं। यहां इस लेख में आप पढ़ सकेंगे इन्हीं फूलों के उपयोग और त्वचा के लिए इनके फायदों के बारे में। (Beauty Benefits of Hibiscus Flower In Hindi.)

स्किन को रखता है बरसों तक यंग

सदियों से महिलाओं द्वारा अपनी स्किन को यंग बनाए रखने के लिए गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल करती आ रही हैं। कुछ स्टडीज में भी यह साबित हुई है कि हिबिस्कस यानि गुड़हल के फूलों और पत्तियों में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं जो स्किन के बूढ़े होने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इसीलिए, गुड़हल के फूलोंको ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में इस्तेमाल करने से स्किन लम्बे समय तक झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स् जैसे एजिंग के लक्षणों से बची रह सकती है।

स्किन को बनाता है सॉफ्ट और ग्लोइंग

जवाकुसुम के फूल स्किन को ड्राइनेस से राहत दिलाते हैं और उसे हाइड्रेटेड रखते हैं। इससे त्वचा सॉफ्ट बनती है। एक स्टडी के अनुसार, गुड़हल के फूलों में नेचुरल मॉस्चराइजिंग एजेंट होते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं।

पिम्पल्स से दिलाए राहत

गुड़हल के फूलों का पेस्ट लगाने से  त्वचा पर मौजूद बैक्टेरिया  खत्म होते हैं और इससे स्किन पर होने वाले पिम्पल्स, एक्ने और फोड़े-फुंसियों जैसी समस्याएं कम होती हैं।

ये भी हैं फायदे-

  • ड्राई लिप्स की समस्या से राहत पाने के लिए गुड़हल के फूलों का पेस्ट लगाने से आराम मिलता है।
  • एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है गुड़हल के फूल जो घावों को भरने में मदद करता है।
  • त्वचा की सूजन कम करने के लिए भी गुड़हल के फूलों, पत्तियों और इसके पेड़ की छाल का पेस्ट बनाकर लगाया जा सकता है।

स्किन प्रॉब्लम्स में गुड़हल के इस्तेमाल के तरीके

  • गुड़हल के फूलों और पत्तियों को पानी के साथ उबाल लें और ठंडा होने के बाद इसे टोनर की तरह चेहरे पर लगाएं।
  • शहद, मुल्तानी मिट्टी (Multani mitti) और एलोवेरा जैसी नेचुरल चीजों के साथ गुड़हल के फूलों को मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं।
  •  गुड़हल की पत्तियों, फूलों और ककड़ी को एकसाथ पीस लें और इसमें थोड़ा-सा बेसन मिक्स करें। अब इसे स्किन स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें।