Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पत्तागोभी बढ़ा सकता है चेहरे की रौनक, इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो मिलेगी इन ब्यूटी प्रॉब्लम्स से राहत

पत्तागोभी का पेस्ट और इसके पत्तों का जूस लगाने से डार्क स्पॉट्स, डार्क सर्कल्स और पिम्पल्स की समस्या से आराम मिलता है। (Beauty Benefits Of Cabbage )  

पत्तागोभी बढ़ा सकता है चेहरे की रौनक, इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो मिलेगी इन ब्यूटी प्रॉब्लम्स से राहत

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 27, 2022 8:09 PM IST

Beauty Benefits Of Cabbage: हेल्दी स्किन के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है। इसीलिए, लोग घर में मौजूद हर्ब्स, फ्रूट्स, फूलों और सब्जियों की मदद से स्किन के लिए अलग-अलग तरह के नुस्खे आजमाते रहते हैं। ऐसी ही एक सब्जी है पत्तागोभी जो स्किन के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। पत्तागोभी जिसे स्वास्थ्य के लिए तो लाभकारी माना ही जाता है वह सब्जी स्किन की हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। पत्तागोभी का पेस्ट और इसके पत्तों का जूस लगाने से डार्क स्पॉट्स, डार्क सर्कल्स और पिम्पल्स की समस्या से आराम मिलता है। (Beauty Benefits Of Cabbage In Hindi)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डल स्किन के लिए इस तरह करें पत्तागोभी का इस्तेमाल

  • आधा कटोरी पत्ता गोभी के टुकड़े लें और पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट में एक अंडे (Egg) को तोड़कर मिलाएं।
  • अब, एक चम्मच शहद (Honey) और चम्मच भर बेसन इसमें मिलाएं।
  • अब सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अपनी स्किन टाइप के अनुसार इसमें आधा नींबू का रस (Lemon Juice) भी मिला सकते हैं।
  • अब सारी चीजों को अच्छी तरह फेंट लें और चिकना-स्मूद पेस्ट बना लें और एक तरफ रख दें।
  • अब अपना चेहरा और नेक एरिया साफ करें। फिर, उसे तौलिए से पोंछकर सूखने दें।
  • इसके बाद फेस पैक को फेस और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
  • 20-30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। जब, फेस पैक सूख जाए तो हल्के गर्म पानी से चेहरा साफ कर लें।

त्वचा के लिए पत्तागोभी के अन्य फायदे

  • पत्ता गोभी में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटामिन ए और विटामिन सी (Vitamin C) पाए जाते हैं जो त्वचा को नरिश करते हैं।
  • विटामिन ई (Vitamin E) भी पाया जाता है पत्तागोभी में जो स्किन को नर्म-मुलायम बनाता है।
  • विटामिन सी स्किन में कोलेजन बनाने की प्रक्रिया में सहायता करता है। जिससे डार्क स्पॉट्स (Dark Spots) कम होते हैं।
  • पत्तागोभी का रस त्वचा पर लगाने से स्किन पर एंटी-एजिंग इफेक्ट्स बढ़ते हैं, जिससे स्किन लम्बे समय तक यंग बनी रहती है।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में स्किन केयर से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे पर अमल करने या त्वचा-संबंधी किसी समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी एक्सपर्ट का परामर्श ज़रूर लें।)