एवोकाडो से चमक उठेगी आपकी स्किन, पर पहले जान लें इनसे होममेड फेस पैक बनाने के तरीके

एवोकाडो या मक्खनफल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि, एवोकाडो में कैल्शियम और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन की हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 29, 2022 3:30 PM IST

चेहरे की त्वचा से चिपचिप को कम करने और स्किन पर हेल्दी ग्लो के लिए नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने फेस मास्क और फेस पैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। स्किन केयर के लिए इस्तेमाल होने वाले फलों की बात की जाए तो एवोकाडो भी लोगों की पहली पसंद है। एवोकाडो या मक्खनफल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि, एवोकाडो में कैल्शियम (calcium), आयरन (iron), कॉपर (copper), पोटैशियम (potassium), मैग्नेशियम (magnesium) के अलावा विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन की हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं। (Avocado nutritional profile)

एवोकाडो के इन सभी पोषक तत्वों का फायदा आपकी स्किन को मिल सकता है और इसका अच्छा तरीका है फेस मास्क बनाना और लगाना। यहां पढ़ें स्किन टाइप के हिसाब से अलग-अलग इंग्रीडिएंट के साथ मिलाकर एवोकाडो का फेस मास्क ( Homemade Avocado Face Mask) बना सकते हैं।

एवोकाडो के ब्यूटी बेनिफिट्स (Beauty benefits of Avocado in Hindi)

  • सेंसिटिव स्किन(sensitive skin) के लिए भी एवोकाडो सेफ और फायदेमंद नुस्खा है।
  • स्किन की लचक (skin elasticity) बढ़ती है जिससे त्वचा खींचने या झुर्रियों की समस्या (wrinkle problem) नहीं होती।
  • एवोकाडो का पेस्ट लगाने से त्वचा पर एंटी-एजिंग प्रभाव (Anti-ageing effects) पड़ता है और त्वचा अधिक समय तक  जवां दिखती है।

त्वचा के लिए एवोकाडो से बने फेस मास्क

ऑयली स्किन के लिए एवोकाडो और ओट्स फेस मास्क

चिपचिप, पिम्पल्स और ऑयली स्किन से परेशान लोगों के लिए एवोकाडो (Avocado) और ओट्स (Oats) का फेस मास्क बनाया जा सकता है। यह फेस मास्क स्किन में कोलाजन बनने की प्रक्रिया में मदद करता है और स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कह करता है। यहां पढ़ें फेस मास्क बनाने का तरीका-

  • एवोकाडो को चम्मच से मसलकर पेस्ट बना लें और ओट्स को पीसकर उसका पाउडर बना लें।
  • 3-4 चम्मच एवोकाडो का पेस्ट लें और उसमें 4-5 बूंदें नींबू का रस (Lemon Juice) और इतना ही शहद (honey) मिलाएं।
  • अब इसमें 3-4 बूंदे नारियल का तेल(coconut oils) और  सेब का सिरका (Apple cider vinegar) मिलाएं। सभी चीजों को चम्मच या ब्लेंडर में मिक्स कर लें।
  • जब, गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  •  20-30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और उसके बाद चेहरा धो लें।

ड्राई स्किन के लिए एवोकाडो और एग यॉक

  • एवोकाडो का पेस्ट लें और उसमें एक केला मसलकर मिलाएं।
  • इस मिश्रण में एक अंडे की जर्दी या पीला वाला हिस्सा मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और उसके बाद चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 25-30 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्या और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। त्वचा संबंधी किसी समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

यह भी पढ़ें-

हेयर ग्रोथ के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों वाले उपाय आएंगे काम, कम होगी हेयर फॉल की भी समस्या

बरसात में बढ़ सकती है त्वचा की चिपचिप और रूखापन,इस तरह से रखें स्किन का ख्याल,चमक उठेगा चेहरा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source