बरसात में ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए करें नारियल तेल से मसाज, कम होंगे पिम्पल्स और ब्लैक हेड्स भी

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इंटरनेशनल ब्यूटी ब्लॉगर्स भी नारियल तेल को स्किन केयर रूटीन में ना केवल शामिल करते हैं बल्कि अक्सर इनकी सलाह देते भी नजर आते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 22, 2022 3:01 PM IST

Applying Coconut Oil On Skin In Monsoon: नारियल का तेल एक ऐसा नेचुरल ऑयल है जिसे खाने से शरीर अंदर और बाहर से स्वस्थ बनता है  और स्किन या बालों में नारियल का तेल लगाने से खूबसूरती बढ़ती है। दरअसल, नारियल के तेल में कई  नेचुरल एंटीबैक्टेरियल तत्व ( antibacterial properties) होते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं और इसीलिए, चेहरे और शरीर की त्वचा की नारियल तेल से मालिश कई लोगों का ब्यूटी सीक्रेट भी है। जी हां, कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इंटरनेशनल ब्यूटी ब्लॉगर्स भी नारियल तेल को स्किन केयर रूटीन में ना केवल शामिल करते हैं बल्कि अक्सर इनकी सलाह देते भी नजर आते हैं। नारियल तेल की एक और खासियत यह है कि इस तेल का इस्तेमाल हर मौसम में किया जा सकता है। बरसात में नारियल तेल से मालिश करने से  क्या फायदे हो सकते हैं उन्हीं के बारे में पढ़ें इस लेख में। (Benefits of Applying Coconut Oil On Skin In Monsoon)

बरसात में स्किन पर नारियल तेल लगाने के फायदे

  • शुद्ध और नेचुरल होने के कारण नारियल का तेल स्किन के लिए  एक नेचुरल मॉस्चराइजर (Natural Moisturizer) का काम करता है। यह स्किन को हाइड्रेशन देता है और नमी मिलने के कारण स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनती है।
  • इसके साथ-साथ नारियल तेल बरसात में स्किन को फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection) से भी सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • एंटीबैक्टेरियल गुणों से भरपूर नारियल का तेल स्किन पर छुपे बैक्टेरिया को खत्म करता है जिससे स्किन पर होनेवाली पिम्पल और एक्ने की समस्या(Acne/Pimple problem) भी कम होती है।
  • बहुत कम लोगों को पता है कि नारियल का तेल स्किन के लिए एक नेचुरल एक्सफॉलिएटर (Skin Exfoliator) की तरह काम करता है। यह त्वचा की ऊपरी परत पर जमा डेड स्किन सेल्स (Home remedies to get rid of dead skin cells) को साफ करता है जिससे स्किन नयी और निखरी हुई दिखायी देती है।
  • प्रेगनेंसी के बाद पेट और कमर पर दिखने वाले स्ट्रेच मार्क्स ( Stretch marks natural remedies) को हल्का करने के लिए नारियल के तेल से मसाज की जा सकती है।
  • जिन लोगों के होंठ बार-बार फटते हैं उन्हें गुनगुने या ठंडे नारियल तेल से लिप्स की मसाज करनी चाहिए। ऐसा दिन में 3-4 बार करें, फटे होंठों की समस्या कम होगी। (Natural remedies for chapped lips)

यह भी पढ़ें-

हेयर फॉल से परेशान लोगों के लिए रुजुता दिवेकर की डाइट टिप्स, इन 3 फूड्स से कम होगा बालों का झड़ना

सफेद हो रहे बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए आजमाएं ये हरी पत्तियां, बाल बनेंगे ब्लैक एंड शाइनी

एंटी-एजिंग स्किन के लिए बर्फ के पानी से धोएं चेहरा, स्किन को होंगे ये कमाल के 4 फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source