Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानिये कब करना चाहिए स्क्रब का इस्तेमाल

कहीं आप रोज़ तो नहीं करती स्क्रबिंग?

जानिये कब करना चाहिए स्क्रब का इस्तेमाल

Written by Editorial Team |Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English

स्क्रबिंग करने से स्किन हेल्दी रहती है, लेकिन अगर आप हर दिन स्क्रब करेंगी तो आपकी स्किन डैमेज भी हो सकती है। स्क्रब्स का इस्तेमाल स्किन से डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए किया जाता है। डेड स्किन सेल्स स्किन पर हर रोज़ नहीं आते, बल्कि उनको बनने में कुछ वक्त लगता है। इसलिए आपको हर रोज़ स्क्रब करने की ज़रूरत नहीं होती। (इसे भी पढें, घरेलू स्क्रब से चेहरे को निखारें)

एक्सपर्ट हफ्ते में एक बार स्किन स्क्रब करने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या ड्राई है तो आपक 15 दिन में एक बार स्क्रबिंग करें। स्क्रबिंग करते हुए इन टिप्स को ज़रूर याद रखें:

Also Read

More News

  • चेहरे या शरीर पर सर्कुलर मोशन में स्क्रबिंग करें। बहुत तेज़ न रगड़ें, इससे आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है।
  • स्क्रबिंग के बाद अपनी स्किन को मॉइश्चुराइज़ जरूर करें वरना वो ड्राई हो सकती है।
  • चेहरे और बॉडी के लिए एक जैसा स्क्रब इस्तेमाल न लाएं। चेहरा नाज़ुक होता है उसके लिए इस्तेमाल किया स्क्रब आपकी बॉकी की स्किन के लिए ज्यादा प्रभावी नहीं होगा।
  • स्क्रब हमेशा अपने स्किन टाइप के अनुसार ही चुनें।
  • अगर स्क्रबिंग के बाद आपकी स्किन पर रैशिज़ आ जाते हैं तो उस स्क्रब का इस्तेमाल करना बंद कर दें। दोबारा स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लें।

स्क्रबिंग आपकी ब्यूटी रेजीम का एक ज़रूरी हिस्सा होना चाहिए। अगर आप खूबसूरत, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहते हैं तो स्क्रब करना न भूलें।

मूल स्रोत - Should I use a scrub every day? (Beauty Query)

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More