ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए टी बैग का करें इस्‍तेमाल

क्या आप अपने ऑयली बालों से परेशान हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English.

कई लोग अपने ऑयली बालों को लेकर परेशान रहते हैं। दरअसल ऑयली बालों में धूल आसानी से जम जाती है, जिससे वो बहुत जल्‍दी खराब हो जाते हैं। इतना ही नहीं ऑयली बाल चिपचिपे और पतले भी लगने लगते हैं।  पढ़ें- अगर झड़ते हैं बाल तो लगाएं ये स्पेशल अंडे का हेयरपैक

बाल ऑयली क्‍यों होते हैं

यह एक ऐसा सवाल है जो कई लड़कियां जानना चाहती हैं। हम आपको बताएंगे कि बाल ऑयली क्‍यों होते हैं। सिर में ग्रंथियों द्वारा तेल के अधिक उत्‍पादन होने की वजह से बाल ऑयली हो जाते हैं। तेल ग्रंथि की समस्‍या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

  • आनुवंशिकता
  • बालों की संरचना पतला होना
  • मासिक धर्म में हार्मोनल का उतार-चढ़ाव
  • एंड्रोजेनिक हार्मोन का ज्‍यादा प्रयोग के कारण लोगों में होने वाले साइड इफेक्‍टस और शैप्‍पू का ज्‍यादा प्रयोग करने पर भी कुछ लोगों के बाल ऑयली हो सकते हैं।

टी बैग से कम होगा तेल उत्‍पादन

चाय में पाए जाने वाले एक पदार्थ जिसे टैनिक एसिड (tannic acid) कहा जाता है से सिर में ऑयल उत्‍पादन को कम किया जा सकता है। दरअसल ये पदार्थ सिर के छिद्रों को दबा देता है जिससे सिर में ज्‍यादा तेल उत्‍पादन नहीं होता है। पढ़ें- चाहिए स्मूद और सिल्की बाल? लगाएं मेयोनेज़!

ऐसे करें इसका प्रयोग

  • एक कटोरे में गर्म पानी लें और उसमें एक टी बैग डाल दें।
  • इसके बाद उस टी बैग को अपने सिर पर लगाएं।
  • टी बैग सिर पर लगाकर कुछ मिनटों तक छोड़ दें।
  • इसके बाद अपने बालों को हल्‍के शैप्‍पू से धो लें।

मूल स्रोत -Beauty tip: Use tea bags for an oily scalp

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source