... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Read this in English
जब केला बहुत अधिक पक जाता है तो क्या आप उसे फेंक देते हैं? हमारे पास एक ऐसा आइडिया है जिसे फॉलो करके आपको इस केले को फेंकना नहीं पड़ेगा। आप ऐसे केले का फेसपैक बना सकते हैं। जिन लोगों की स्किन बहुत ड्राई होती है उनके लिए बनाना फैसपैक बहुत अच्छा रहता है क्योंकि इसमें मॉश्चराइजिंग तत्व होते हैं। साथ ही ये स्किन का हाइड्रेट भी करता है। (इसे भी पढ़ें, पाँच प्राकृतिक फेस पैक की मदद से चेहरे की रौनक लौटायें)
कैसे करें इस्तेमाल
इस फेसपैक को बनाने के लिए एक कटोरी में पका केला लें और उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें कुछ बूंदे शहद और दो चम्मच दही मिला लें। इन सबको मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बना लें। आंखों के आसपास के स्थान को छोड़कर चेहरे पर लगा लें और 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर पानी से धो लें। अगर आप चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा ओट्स भी मिला सकते हैं जिससे आपकी स्किन एक्सफोलिएट हो जाती है। इस फेसपैक से आपकी डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा स्मूद व ग्लोइंग लगने लगेगी।
मूल स्रोत - Use overripe bananas to make a home-made face pack!
अनुवादक- Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।