बालों और त्वचा को ऐसे लाभ पहुंचाता है जायफल!

जायफल को बालों और त्वचा के लिए इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this inEnglish

क्या आप अपने सौंदर्य के लिए प्राकृतिक व घरेलु उपायों के अपनाना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आपको जायफल का उपयोग करके देखना चाहिए। निश्चित रूप से, आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जायफल के पाउडर का नियमित उपयोग करने से आपको लंबे चमकदार बाल और दागरहित  त्वचा मिलेगी।

जायफल क्यों?

जायफल के एंटीमाक्रोबायल (antimicrobial) तत्व इसे मुंहासों से लड़ने और त्वचा से गंदगी दूर करने के उपयुक्त बनाते हैं। इसके एंटी-इनफ्लैमटोरी तत्व उपचारात्मक प्रक्रिया में मदद करते हैं और दाग-धब्बे दूर करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व झुर्रियों से बचाव करते हैं। ये फ्री रैडीकल्स के निर्माण को रोकते हैं जिससे त्वचा साफ दिखती है और उसका रंग भी हल्का होता है। इसके एंटी-इनफ्लैमटोरी तत्व बालों पर भी चमत्कारी असर दिखाते हैं। ये स्कैल्प को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हैं। (जायफल के 7 स्वास्थ्य लाभ)

इस्तेमाल के तरीके

जायफल का पाउडर और तेल, दोनों का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। जहां पाउडर को फेसमास्क में डालकर लगाया जा सकता है वहीं तेल को ऐसे ही चेहरे और बालों पर लगाया जा सकता है। तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और स्कैल्प का इंफेक्शन दूर होता है। जिससे डैंड्रफ की समस्या नहीं होती।

होममेड जायफल मास्क

जायफल पेस्ट – जायफल पाउडर में थोड़ा ठंडा दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से मुंह धोएं। उसके बाद मॉश्चराइज़र लगा लें। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

दालचीनी और जायफल - जायफल पाउडर, दालचीनी पाउडर और शहद को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे हर रोज़ सुबह 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासे और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

जायफल स्क्रब – मसूर दाल पाउडर और जायफल पाउडर को मिलाएं। अब इसमें थोड़ा गुलाबजल डालकर पेस्ट बनाएं। इस स्क्रब का नियमित इस्तेमाल ब्लैकहेड्स निकालने और बंद पोरों को खोलने में मदद करता है।

जायफल का पाउडर घर में ही बनाएं। बाज़ार में मिलने वाला जायफल पाउडर हमेशा शुद्ध नहीं होता, और मिलावट आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

मूल स्रोत –Nutmeg can give you shiny hair and smooth skin!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source