... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Read this inEnglish
चेहरे पर अनचाहे बाल किसी भी लड़की के लिए बुरे ख़्वाब जैसे होते हैं। इनको निकालने के लिए वैक्स और थ्रेड का इस्तेमाल भी काफी दर्द देता है। अगर आप चाहती हैं कि बिना दर्द सहे आपको इन अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाए, वो भी स्थायी रूप से, तो इसके लिए भी एक उपाय है। ऐग यानी अंडे से बना एक ख़ास फेसपैक आपकी ये इच्छा पूरी कर सकता है। (इसे भी पढ़ें, अगर झड़ते हैं बाल तो लगाएं ये स्पेशल अंडे का हेयरपैक)
ऐग वाइट और कॉर्न फ्लॉर फेसपैक
अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अंडे की सफेदी, यानी ऐग वाइट बहुत प्रभावी काम करता है। ये न सिर्फ चिपचिपा होता है बल्कि आपके चेहरे पर एक पतली परत भी जमा देता है जो कि चेहरे से बाल निकालने में मददगार साबित होती है। इसके इस्तेमाल से काफी वक्त तक बाल फिर से नहीं होते। उसके अलावा, इस फेसपैक में चीनी और कॉर्न फ्लॉर मिलाया जाता है, जो कि इसे और असरदार बना देता है।
इस्तेमाल का तरीका
एक अंडे की सफेदी लें, उसमें चीनी और कॉर्न फ्लॉर मिलाएं। इसको स्मूद पेस्ट बनने तक फेंटें। इस फेसपैक को चेहरे पर उन स्थानों पर लगाएं जहां अनचाहे बाल हों। अब इसे सूखने दें। इससे एक परत जैसी बन जाएगी। अब अपनी छोटी उंगली से धीरे-धीरे उस पैक को निकालें। ऐसा करने से उस स्थान से अनचाहे बाल निकल जाएंगे।
इस फैसपैक का नियमित इस्तेमाल करने से दोबारा अनचाहे बाल नहीं आएंगे।
मूल स्रोत - Egg pack — an instant unwanted facial hair remover
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।