hamburger icon
A
Read in English

बालों का झड़ना रोकने के लिए लगाएं कोकोनट मिल्क

कोकोनट मिल्क का ये फायदा जानें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

बालों का झड़ना महिलाओं की एक आम समस्या है। हर महिला कभी न कभी इस समस्या से जूझती है। दिन में 100 बाल गिरना तो आम बात है, लेकिन जब इससे ज्यादा बाल गिरने लग जाएं तो ये चिंता का विषय होता है। बालों का झड़ना रोकने के लिए यूं तो कई तरह के हेयर केयर प्रॉडक्ट्स बाज़ार में उपलब्ध हैं लेकिन अगर आप घरेलु उपचार अपनाना चाहें तो नारियल का नाम सबसे पहले आता है।

कोकोनट यानी नारियल पूरे भारत में इस्तेमाल किया जाता है। नारियल, नारियल पानी और नारियल तेल किसी न किसी तरीके से आपको फायदा पहुंचाते हैं। और नारियल का दूध यानी कोकोनट मिल्क, आपके बालों को बहुत फायदा पहुंचाता है। अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आपको एक बार इसे ट्राई करना चाहिए।

कोकोनट मिल्क कैसे कम करता है बालों का झड़ना?

कोकोनट मिल्क आपकी स्कैल्प को नरिश करता है। इसमें प्रोटीन, फैट और पोटैशियम, आयरन जैसे खनिज तत्व भी होते हैं जो बालों को मज़बूत बनाते हैं और उनके टूटने की समस्या को रोकते हैं। किचन क्लिनिक की लेखिका कार्माइन डीसूज़ा के अनुसार, जिन लोगों को हेयरफॉल यानी बाल झड़ने की समस्या होती है, उनके लिए कोकोनट मिल्क बहुत अच्छा होता है।

कैसे करें इस्तेमाल

सिर्फ कोकोनट मिल्क ही नहीं बल्कि कोकोनट फ्लेश यानी नारियल का अंदरूनी मुलायम हिस्सा भी बालों के लिए अच्छा होता है। थोड़े से कोकोनट फ्लेश समेत कोकोनट मिल्क लें। इसे अपने स्कैल्प पर मसाज करें। इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद मिल्क शैंपू से बाल धो लें। हर 15 दिन में कम से कम एक बार ऐसा करें। ऐसा करने से स्कैल्प को नरिशमेंट मिलेगा और बाल झड़ने कम हो जाएंगे।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ –Kitchen Clinic, Charmine D’Souza, Random House, India, Published 2013, pages 265