सेब के सिरके से हटाएं नाखूनों का पीलापन

क्या आपके नाखून पीले हैंँ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

क्या आप अपने पीले नाखून छिपाने के लिए हर बार गहरे रंग की नेल पॉलिश लगाती हैं? नाखून पर हमेशा नेल पॉलिश लगाए रखने से नाखूनों का रंग पीला पड़ जाता है। अगर आप इनसे ये पीला रंग हटाना चाहती हैं तो ऐप्पल साइडर वेनेगर यानी सेब के सिरके का इस्तेमाल करें। आपको कोई महंगा ट्रीटमेंट करवाने की ज़रूरत नहीं है, बस ये आसान सा फार्मूला इस्तेमाल करें। (इसे भी पढ़ें, 5 घरेलु उपचार के द्वारा टूटते हुए नाखून के समस्या से राहत पायें)

सेब के सिरके के फायदे

सेब के सिरके में एसेटिक (acetic) और मैलिक (malic) एसिड्स होते हैं, जो कि नाखून से पीलापन हटाते हैं। ये सिरका एंटी-फंगल होता है इसलिए इंफेक्शन को भी दूर रखता है। इस तरह की समस्या होने पर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके नाखूनों पर सफेद धब्बे पड़ गए हैं, इनका कारण पाचन क्रिया की समस्याएं और कैल्शियम की कमी हो सकता है। ऐसे में ऐप्पल साइडर वेनेगर पीना फायदेमंद साबित होता है। (इसे भी पढ़ें, नाखून का पीलापन दूर करने की 2 आसान ब्यूटी ट्रिक)

नाखूनों पर इस्तेमाल का तरीका

  • नाखूनों पर अगर कोई नेल पॉलिश लगाई हुई है तो उसे हटा लें।
  • 1 कप गुनगुना पानी लें। इसमें 1 कप सेब का सिरका मिलाएं।
  • इस सॉल्यूशन में 20-25 मिनट तक उंगलियां डुबोकर रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • इसके बाद ऑलिव ऑयल से नाखूनों की मसाज करें।
  • नाखून से पीलापन हटाने के लिए हर रोज़ या दो दिन में एक बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

मूल स्रोत - Yellow nails embarrassing you? Use apple cider vinegar

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source