अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा दिलाए ये आसान उपाय

क्या आपको भी पाना है इस समस्या से छुटकारा?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

अंडरआर्म्स यानी बगल से आने वाली बदबू आपकी पूरी पर्सनैलिटी पर एक धब्बे जैसी होती है। और अगर आप किसी ख़ास मौके या फिर डेट पर गए हों, तब तो आपको इसकी वजह से काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।अक्सर लोग इस तरह की परेशानी के लिए डीयो या फिर परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके अपने साइड-इफेक्ट्स हैं। कई लोगों को तो इनकी वजह से अंडर-आर्म्स में कालेपन का प्रॉबल्म होता है। इसलिए जितना कोशिश हो सके इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय अपनाने की कोशिश की जानी चाहिए। और ऐसा ही एक घरेलू उपाय है सेब के सिरके (apple cider vinegar) का इस्तेमाल। (इसे भी पढ़ें, सेब के सिरके से हटाएं नाखूनों का पीलापन)

कैसे करता है सेब का सिरका मदद

सेब का सिरका अंडर-आर्म्स से आने वाली दुर्गंध को दूर कर देता है। दरअसल, ये उस स्थान का पीएच स्तर कम करता है और साथ ही, त्वचा के पोर भी खोलता है। त्वचा का पीएच स्तर गिरने से बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया से बचाव होता है। सेब के सिरके के एस्ट्रीजेंट तत्वों के अलावा, ये पसीना भी कम करता है। बदबू का कारण पसीना होता है इसलिए पसीना कम हो जाने से बदबू भी कम ही हो जाती है।

इस्तेमाल का आसान तरीका

अंडर-आर्म्स को फ्रेश और दुर्गंध से दूर रखने के लिए सेब का सिरका इस्तेमाल करना बहुत आसान तरीका है। आपको बस इतना करना है कि सिरके में रूई भिगोएं और फिर डीयोड्रेंट की जगह इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपका उद्देश्य पूरा हो जाएगा। और हां, सिरके की गंध 15 मिनट में अपने आप दूर हो जाएगी, इसलिए उसकी चिंता करने की ज़रूरत भी नहीं है। ऐसा करने से आप दिनभर पसीने की दुर्गंध से दूर रहेंगे और फ्रेश फील करेंगे।

मूल स्रोत –Say goodbye to smelly underarms with apple cider vinegar

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source